दक्षिण अफ्रीका में बन रहा सबसे ‘विशाल’ हिन्दू मंदिर, PM मोदी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा 3-डी मॉडल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं। यहां पर रहने वाले प्रवासी भारतीयों का समूह उन्हें जोहांसबर्ग में तैयार हो रहे स्वामी नारायण मंदिर की 3डी तस्वीरें दिखाएगा।
इस निर्माणाधीन मंदिर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। तैयार हो जाने के बाद ये अफ्रीका और दक्षिण गोलार्द्ध (हेमिस्फीयर) में यह सबसे बड़ा हिंदू मंदिर बन जाएगा।

यह हिन्दू मंदिर 14.5 एकड़ भूमि पर बना है, जिसमें 34,000 वर्ग मीटर का सांस्कृतिक केंद्र, 3000 सीटों वाला सभागार, 2000 सीटों वाला बैंक्वेट हॉल, एक शोध संस्थान, कक्षाएं, प्रदर्शनी और मनोरंजन केंद्र और अन्य सुविधाएं होंगी।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनी कमिटी सवुबोना मोदीजी स्वागत समिति के सदस्य नरेश रामतार ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी यहां आने के बाद सबसे पहले जोहांसबर्ग और आसपास के क्षेत्रों के समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे। इसके बाद, उन्हें नए स्वामी नारायण मंदिर का 3-डी मॉडल दिखाया जाएगा।"
पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे पहुंचे। पीएम मोदी यहां राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर आए हैं और वो 22 से 24 अगस्त तक रहेंगे।
पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि पीएम मोदी ब्रिक्स से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे या नहीं।
हालांकि जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स समिट से इतर पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे पहले पीएम मोदी और शी जिनपिंग की पिछले साल नवंबर में G-20 बैठक के दौरान बाली में मुलाकात हुई थी।
आज पीएम मोदी का कार्यक्रम
- पीएम मोदी शाम 7:30 बजे ब्रिक्स फॉरम लीडर डायलॉग्स में चर्चा लेंगे।
- रात 9:30 बजे BRICS लीडर्स रिट्रीट होगा। लीडर्स रिट्रीट के दौरान वैश्विक विकास और उन विकासों से उत्पन्न चिंताओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications