OMG! होटल की 8वीं मंजिल पर पहुंचा 40 फुट का गॉडजिला
नयी दिल्ली। हॉलिवुड की फिल्मों में आपने कई बार विशालकाय गॉडजिला को देखा होगा। गॉडजिला की हॉलिवुड फिल्मों की कई सीरिज सुपरहिट हुई है, लेकिन तब क्या होगा जब विशालकाय गॉडजिला होटल की छत पर आ जाए। जी हां फिक्शन की दुनिया का ये विशाल और अजीब प्राणी अब हकीकत में आ चुका है।
टोक्यों के एक होटल की 8वीं मंजिल पर 40 फुट का ये गॉडजिला पहुंच चुका है। टोक्यो के शिंजुकु नाम के शहर में टोहो बिल्डिंग पर 40 फुट के विशालकाय गॉडजिला का मुंह तैयार कर लगाया गया है। 30 मंजिली इस इमारत की आठवीं मंजिल पर गॉडजिला के सिर देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
होटल से ऐसा अजीबों-गरीब तरीका अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किया है। इस होटल में सिनेमा, दुकानें और रेस्तरां भी है। ऐसे में बिजनेस चमकाने के मकसद से प्रबंधन ने गॉडजिला का 40 फुट का मुंह होटल पर लगाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया है।