पाकिस्तान की तकदीर बदलने के लिए खुदा ने इमरान खान को भेजा: बुशरा बेगम

इस्लामाबाद। इमरान खान से शादी करने के बाद पहली बार बुशरा मनेका ने एक इंटरव्यू दिया है। पाकिस्तान में एक टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बेगम बुशरा ने कहा कि पाकिस्तानी अवाम खुशनसीब है कि उन्हें इमरान खान के रूप में एक प्रधानमंत्री मिला है। बुशरा ने कहा कि कायद-ए-आजम (मोहम्मद अली जिन्ना) के बाद इमरान खान पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन नेता है। बेगम बुशरा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि आज के दौर में दुनिया में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और इमरान खान ही 'लीडर' है, बाकि सभी लोग 'पॉलिटिशियन' है।

पाकिस्तान की तकदीर बदलने के लिए खुदा ने खान को भेजा: बुशरा

पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी बुशर मनेका ने कहा, 'जब खुदा मुल्क की तकदीर बदलना चाहता है, तो वह उन्हें एक नेता देता है।' उनके अनुसार, इमरान खान ही एक लीडर है, जो पाकिस्तान की तकदीर बदल सकते हैं। बुशरा ने कहा कि इमरान खान जैसा नेता न तो हो सकता है और न ही कभी होगा। बुशरा ने कहा कि बहुत प्रार्थना करने के बाद पाकिस्तान को इमरान खान जैसा एक नेता मिला है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की पत्नी बुशरा बीबी ने कहा कि चुनाव में जीत के बाद इमरान खान को उन्होंने एक शांत एटीट्यूड में देखा और उनकी बढ़ती धार्मिकता को भी इसकी वजह माना है। इमरान खान के लाइफ स्टायल के बारे में बात करते हुए बुशरा ने कहा कि वह बहुत ही सिंपल है और यहां तक कि वह अपने कपड़ों या भोजन के बारे में भी बहुत खास नहीं है।

बुशरा ने दावा कि इमरान खान सिर्फ मुल्क की सेवा करना चाहते हैं और उनके दिमाग में पाकिस्तान के हितों के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम खान ने कभी खुद के लिए कुछ भी नहीं चाहा है। हालांकि, बुशरा ने कहा कि पीएम खान के पास कोई जादू नहीं है, जिससे मुल्क में तुरंत बदलाव आ जाएगा। उन्होंने कहा कि देश बदलने में थोड़ा वक्त लगेगा।

ये भी पढ़ें: इमरान के कुत्तों की वजह से मायके लौट गईं उनकी तीसरी बीवी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+