Corona के सामने US हुआ बेबस, अमेरिका में 15000 से ज्यादा मौतें, दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की तादात 90000 के पार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के सकंट के सामने विश्वक शक्ति अमेरिका ने घुटने टेक दिए हैं। अमेरिका में करोना से मरने वालों की संख्या 15000 के पार हो गई है। पिछले दो दिनों से अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 24 घंटे में 2000 करे पार पहुंच रहा है। अमेरिका में अब तक 15000 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई है।

Recommended Video
फ्रांस में मृतकों की संख्या 12200 से अधिक हुई। वहीं ब्रिटेन में कोरोना से 24 घंटे में 881 लोगों की मौत हुई। देश में संक्रमण से अभी तक 7,978 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना वायरस के कारण दुनिया में सर्वाधिक 17,669 लोगों की मौत इटली में हुई है। विश्वक की बात करें तो गुरुवार को कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 90 हजार के पार पहुंच गई। कोरोना से मौत के कुल 90,938 मामलों में से आधे से ज्यादा बुरी तरह प्रभावित इटली, स्पेन और अमेरिका से आए हैं।
सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है। इसके बाद स्पेन में 15,238 लोगों की मंौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। वहीं इसके बाद अमेरिका का नबर है, जहां 15000 से ज्यादा मौते हो गई है। अमेरिका में न्यू यॉर्क शहर कोरोना के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में है।












Click it and Unblock the Notifications