'उन्होंने मुझे बिना कपड़ों के देखा', ट्रायल रूम लगा खुफिया कैमरा देख लड़की के उड़े होश, बनाया Video

कैलिफोर्निया, 19 नवंबर। दुनियाभर में स्पाई कैमरों के जरिए लड़कियों की अश्लील फोटो लेना महामारी की तरह फैलता जा रहा है। मॉल का ट्रायल रूम हो या वॉशरूम, यहां तक की राह चलते भी कुछ मनचले लड़कियों के स्कर्ट के नीचे से फोटो लेने से बाज नहीं आते। इन स्पाई कैमरों को देख पाना जितना मुश्किल है, उससे ज्याद कठिन इन्हें लगाने वाले अपराधियों को पकड़ना है। हाल ही में एक महिला ने अपने टिकटॉक वीडियो में मॉल के ट्रायल रूम में लगे स्पाई कैमरे का खुलासा किया।

ट्रायल रूम में लगा था कैमरा

ट्रायल रूम में लगा था कैमरा

अमेरिकी महिला कुछ कपड़े ट्राई करने के लिए ट्रायल रूम में गई लेकिन तभी उसका ध्यान छत पर लगे एक स्पाई कैमरे पर गया। महिला ने तुरंत उसका वीडियो और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामला कैलिफोर्निया के मोडेस्टो स्थित विंटेज फेयर मॉल का है। हैरानी की बात ये है कि नेली वालेंसिया नाम की महिला को छत पर लगा स्पाई कैमरा ड्रेसिंग रूम के शीशे में दिखाई दिया।

शीशे में नजर आया स्पाई कैमरा

शीशे में नजर आया स्पाई कैमरा

सोशल मीडिया पर नेली वालेंसिया द्वारा ली गई तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। नेली के मुताबिक जब शीशे में स्पाई कैमरा देखने के बाद वह पीछे मुड़ी तो हैरान रह गई। गौर से देखने पर पता चला कि वो एक स्पाई कैमरा था। इस घटना को लेकर नेली वालेंसिया ने अपने वायरल वीडियो में कहा, 'मैं कितनी फूल हूं, मैंने कपड़े चेंज करते समय कैमने पर गौर किया, उसने मुझे बिना कपड़ों के देखा।'

दुकान ने दी सफाई

दुकान ने दी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और मॉल और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी। विवाद के बीच विंसडर स्टोर के एक अधिकारी ने कहा, 'हम सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि यह कैमरा पुराना है जो ब्रांड पहले यहां हुआ करता था, अब यह एक्टिव नहीं है। हम इसे स्थायी रूप से हटा भी रहे हैं। कैमरा किसी भी प्रकार की वीडियो और फोटो नहीं ले सकता क्योंकि यह खराब हो चुका है।'

6 लाख 42 हजार से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

6 लाख 42 हजार से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

हालांकि नेली का वीडियो देख अब वो महिलाएं चिंतित हो गई है जिन्होंने कुछ समय पहले स्टोर का दौरा किया और वहां के ट्रायल रूम का इस्तेमाल किया। नेली वालेंसिया के टिकटॉक वीडियो के 6 लाख 42 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और कई इसे शेयर भी कर रहे हैं। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मॉल के ट्रायल रूम में खुफिया कैमरा मिला है। महिलाओं को ऐसे किसी स्थान पर जाने से पहले अच्छे से चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: छात्रों के सामने ही कपड़े उतार नहाने लगा प्रोफेसर, ऑनलाइन क्लास में बंद करना भूल गया था कैमरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+