छात्रों के सामने ही कपड़े उतार नहाने लगा प्रोफेसर, ऑनलाइन क्लास में बंद करना भूल गया था कैमरा
सियोल, 30 अक्टूबर। दुनियाभर में साल 2020 से विश्वव्यापी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे। इसका असर बच्चों की शिक्षा पर भी काफी पड़ा, लेकिन कुछ समय बाद छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन तरीके से शुरु कर दी गई। कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास लेना स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हुआ लेकिन इस बीच कई अजीबोगरीब घटनाएं भी सामने आईं।

छात्रों के सामने ही नहाने लगा प्रोफेसर
हाल ही में ऑनलाइन क्लास के बीच ही एक शिक्षक नहाने लगा, इस बीच उसने कैमरा भी ऑफ नहीं किया था। ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रों को हुए इस शर्मनाक अनुभव ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। यह मामला साउथ कोरिया से सामने आया है। यहां के हैनयैंग यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर ने हाल ही में ऑनलाइन क्लासेज के दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बाथरुम के सामने ही रखा था लैपटॉप
हुआ यूं कि प्रोफेसर छात्रों को पढ़ा रहे थे, और क्लास ऑडियो में ही होनी थी लेकिन गलती से प्रोफेसर का वीडियो भी ऑन रह गया। इस दौरान वीडियो कॉल से अनजान प्रोफेसर पढ़ाते-पढ़ाते अचानक से बाथरुम में घुसे और कपड़े उतारकर नहाने लगे। हैरानी की बात तो ये रही कि नहाते समय अध्यापक के सामने ही लैपटॉप रखा था, जिससे स्टूडेंट्स के सामने वह बिना कपड़ों के दिखाई दे गए।

पहले भी क्लास के बीच नहाता था टीचर
इस बात से बेखबर प्रोफेसर नहाने के बाद बाथरुम से निकल कर अपना पढ़ाना जारी रखा। शिक्षक के लिए ऐसा था, जैसे की कुछ हुआ ही नही, लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी इस गलती का अंदाजा हुआ उन्होंने सभी छात्रों को मेल भेजा और माफी मांगी। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद एक छात्र ने बताया कि, इसके पहले भी ऑडिया क्लास के दौरान भी उन्हें पानी गिरने की आवाजें आती थीं लेकिन तब छात्रों को अंदाजा नहीं था कि प्रोफेसर की साइड क्या हो रहा है।

गलती से ऑन रह गया कैमरा
हालांकि इस बार गलती से कैमरा ऑन रह जाने के कारण इस बार उनकी पोल खुल गई और यह देखने के बाद वे समझ गए कि पहले की क्लासेज में भी प्रोफेसर नहाते रहे होंगे। इस घटना को लेकर प्रोफेसर ने छात्रों से ईमेल के जरिए माफी मांगी है। उन्होंने अपने मांगीनामे में कहा कि, कोरोना वैक्सीन लेने के कारण उसके शरीर में रिएक्शन हुआ है।

यूनिवर्सिटी ने शुरू की जांच
प्रोफेसर ने कहा कि मैं क्लास बंद नहीं करना चाहता था, इसलिए यह 'दुर्भाग्यपूर्ण' घटना हुई है। इस बीच हैनयैंग यूनिवर्सिटी की तरफ से स्टेमेंट जारी कर कहा गया है कि एक कमेटी का गठन कर बैठक होने जा रही है जो इस अनोखी घटना की जांच की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने कहा कि कमेटी इस बात की जांच करेगी कि आरोपी प्रफेसर ने ऐसा क्यों किया।

पहले भी हो चुके हैं इस तरह के वाकये
साथ ही उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। हालांकि यह पहला मामला नही है जब लॉकडाउन के बाद ऑनलाइन क्लासेज के दौरान ऐसा कुछ सामने आया हो। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है कि कैमरा ऑन रह जाने के कारण लोगों से इस तरह की गलतियां हुई हैं।
यह भी पढ़ें: इस शख्स को लगा ऑनलाइन शॉपिंग का झटका, मंगाए थे फुटबॉल मैच के मोजे, लेकिन डिलीवरी पैकेट में निकली ब्रा












Click it and Unblock the Notifications