#Get out of my country: मुझे ट्रंप सरकार से जवाब चाहिए: भारतीय इंजीनियर की पत्नी
श्रीनिवास की कंपनी गार्मिन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें सुनयना भी थीं। श्रीनिवास गार्मिन में ही एविएशन सिस्टम्स इंजीनियर के तौर पर कार्य करते थे।
वाशिंगटन| अमेरिका में मारे गए 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की पत्नी सुनयना दुमाला ने अपनी पति की हत्या पर ट्रंप सरकार से जवाब मांगा है।
मुझे ट्रम्प सरकार से जवाब चाहिए: भारतीय इंजीनियर की पत्नी
एक नशेड़ी आदमी की क्रूरता की शिकार सुनयना ने भीगी पलकों से कहा कि मेरे दिमाग में एक सवाल है। क्या हम यहां के हैं? हम कई बार अखबारों में गोलीबारी की घटनाओं के बारे में पढ़ते हैं और हमेशा सोचते हैं कि हम कैसे सुरक्षित रहें? मैं हमेशा पति से पूछती थी कि क्या हमें अमेरिका में रहना चाहिए? मेरे पति हमेशा ये भरोसा दिलाते थे कि अमेरिका में अच्छी चीजें होती हैं। उन्हें अमेरिका पर भरोसा था।
श्रीनिवास गार्मिन में ही एविएशन सिस्टम्स इंजीनियर थे
आपको बता दें कि श्रीनिवास की कंपनी गार्मिन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें सुनयना भी थीं। श्रीनिवास गार्मिन में ही एविएशन सिस्टम्स इंजीनियर के तौर पर कार्य करते थे।
नस्लवाद का शिकार इंजीनियर
पीड़ित की पत्नी ने कहा कि वह और उनके पति अपने बच्चे की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने पति से उन्होंने कहा था कि नस्लवाद के कारण कुल लोग उन्हें ठीक नजर से नहीं देखते, जिसपर उनके पति ने कहा था कि अच्छे लोगों से साथ हमेशा अच्छा ही होता है तो क्या अच्छाई ये है।
इंजीनियर का शव सोमवार को हैदराबाद पहुंचेगा
मालूम हो कि पीड़ित इंजीनियर का शव सोमवार को हैदराबाद स्थित उनके घर पहुंचेगा। तेलंगाना के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री के.टी.रामा राव ने कहा कि कुचिभोटला का शव एयर इंडिया के विमान से रात 9.45 बजे पहुंचेगा और डुमाला तथा अन्य रिश्तेदार शव के साथ ही आएंगे।
#Get out of my country: आखिर 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास का कसूर क्या था?













Click it and Unblock the Notifications