ड्रग्स का ओवरडोज देकर जर्मन नर्स ने किए 86 मर्डर, जानिए क्यों करता था वो ऐसा
नई दिल्ली। जर्मन के एक नर्स (male nurse)को दो मरीजों की हत्या के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस को इस बात का शक है कि इस नर्स ने 84 और मर्डर किए है। कुल मिलकर मर्डर की संख्या 86 है। आपको बता दें कि नर्स का नाम नील्स एच है और इसे यदि 84 लोगों की हत्या के मामले में सजा सुनाया जाता है तो वह जर्मनी का सबसे खूंखार सीरियल किलर्स में से एक होगा। वो मरीजों को जानबूझ कर ड्रग्स का ओवरडोज देता था जिससे उनकी मौत हो जाती थी। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय नील्स एच को उत्तरी शहर ओलेनबर्ग में दो हत्याओं की कोशिश और साल 2015 में दो हत्या करने के आरोप में सजा सुनाई गई है।

मामला 2015 का था और सजा अब सुनाई गई इसके पीछे का कारण ये था कि जांचकर्ताओं को इस बात की आशंका थी कि इस मामले में मरने वालों की संख्या और अधिक हो सकती है इसीलिए इस मामले में छानबीन जारी थी। नई जांच में सामने आया है कि नील्स ने लगभग 84 और लोगों की हत्याएं की हैं। नील्स मरीजों को जानबूझ कर ड्रग्स की अधिक मात्रा देता था। इससे या तो मरीजों को हार्ट अटैक हो जाता था या उनके शरीर के दूसरे अंग काम करना बंद कर देते थे। मरीजों को मरने की स्थिति पर लाकर नील्स उनका दुबारा उपचार करता था।
क्यों करता था वो ऐसा
जांचकर्ताओं का कहना है कि इसके पीछे उसका मकसद अपने साथियों के बीच इस हुनर को साबित करना था कि वह मरे हुए को फिर से जिंदा कर सकता है। 2015 में एक मनोविशेषज्ञ ने कोर्ट को बताया था कि 60 दूसरे मामलों में नील्स मरीज को ओवरडोज के बावजूद जिंदा रखने में कामयाब रहा था।












Click it and Unblock the Notifications