मक्‍का पहुंचे जनरल सिंह, कहा एक भी भारतीय छूटेगा नहीं!

रियाद। विदेश राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह उन 10,000 भारतीयों की मदद करने के लिए सऊदी अरब पहुंच चुके हैं जो पिछले कई माह से वहां पर फंसे हुए हैं। गुरुवार को जनरल सिंह ने मक्‍का में बने कैंप्‍स में जाकर भारतीयों से मुलाकात की।

general-vk-singh-in-mecca

देश से किया वादा

जनरल सिंह ने सऊदी अरब रवाना होने से पहले ट्वीट किया कि विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और उन्‍होंने जो वादा पूरा किया था वह अपने उसी वादे को पूरा करने के लिए आए हैं। उन्‍होंने कहा कि वह एक भी भारतीयों को वहां पर छोड़कर नहीं आएंगे।

मजदूरों से मिले जनरल सिंह

मक्‍का में भारतीय मजदूरों के कैंप्‍स में जाकर जनरल सिंह ने उनसे मुलाकात की। उन्‍होंने उन सभी को भरोसा दिलाया कि वह उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए यहां आए हैं।

आपको बता दें कि सऊदी अरब में आर्थिक मंदी के चलते अपनी नौ‍करियां गंवाने के बाद तमाम भारतीयों के भूखों मरने की नौबत तक आ गई है। वे इन कैंपों में दिन गुजार रहे हैं और उन्‍हें पिछले छह माह से तनख्‍वाह भी नहीं मिली हैं। ऐसे में खाना खरीदने तक के पैसे नहीं हैं।

सऊदी अरब ने दिया मदद का वादा

वहीं सऊदी अरब ने भी हजारों भारतीय का मदद का वादा जनरल सिंह से किया है। जिस मदद की पेशकश सऊदी अरब की ओर से की गई है उसमें उनके मुफ्त भारत वापसी की व्यवस्था करने और उनका बकाया भुगतान करना शामिल है।

जनरल सिंह ने सऊदी सरकार को मानवीय संकट के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद वहां की सरकार ने यह कदम उठाया है।

जनरल सिंह ने सऊदी अरब के श्रम मंत्री मुफरेज अल हकबानी से लंबी वार्ता की, जिन्होंने करीब सात हजार भारतीयों की मुश्किलों के तुरंत हल का वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+