Gaza Ceasefire: गाजा में शांति बहाली, इजराइल-हमास ने 3 बंधकों के बदले 90 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा
Gaza Ceasefire: रविवार को शुरू हुए युद्धविराम के पहले चरण के तहत, सोमवार को इजरायल ने 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। इसके जवाब में हमास ने तीन इजरायली बंधकों को रिहा किया।
यह कदम 42 दिनों के लिए तय किए गए युद्धविराम समझौते के तहत उठाया गया है, जो कतर, अमेरिका और मिस्र के मध्यस्थता में हुआ। इस समझौते का उद्देश्य गाजा में 15 महीनों से जारी हिंसा को समाप्त करना और मानवीय सहायता पहुंचाना है।

हमास ने छोड़े तीन बंधक
हमास द्वारा रविवार को रिहा किए गए तीन इजरायली महिला बंधकों को उनके परिवारों से मिलवाया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई।
ये भी पढ़ें: Donald Trump: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण, अंबानी फेमिली समेत कई दिग्गज पहुंच रहे वर्जीनिया
90 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई
इजरायल ने सोमवार तड़के 90 फिलिस्तीनी कैदियों को ओफर जेल से रिहा किया। पश्चिम तट के बीतुनिया शहर में पहुंचने पर इन कैदियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
गाजा के लोगों ने घर लौटना शुरू किया
गाजा पट्टी में विस्थापित हजारों फिलिस्तीनियों ने युद्धविराम के बाद अपने घर लौटना शुरू किया। जबालिया की रहने वाली राना मोहसिन ने कहा, "हम आखिरकार अपने घर में हैं। यहां सिर्फ मलबा बचा है, लेकिन यह हमारा घर है।"
बंधक और कैदियों की अदला-बदली
युद्धविराम के दौरान, हमास द्वारा पकड़े गए 33 बंधकों को छोड़ा जाएगा, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इसके बदले, इजरायल 1,900 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इनमें से 230 ऐसे कैदी हैं जिन्हें इजरायल ने घातक हमलों के लिए आजीवन कारावास की सजा दी थी। इन्हें कतर या तुर्की भेजे जाने की संभावना है।
तीन चरणों में होगा युद्धविराम (3 Phase of Gaza Ceasefire)
पहला चरण
33 बंधकों की रिहाई और 1,900 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जाएगा। इजरायली सैनिक घनी आबादी वाले इलाकों से हटेंगे और गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाई जाएगी।
दूसरा चरण
16वें दिन शेष बंधकों की रिहाई और इजरायल के सैनिकों की पूरी तरह से वापसी पर बातचीत होगी।
तीसरा चरण
शेष बंधकों के शवों की वापसी और गाजा के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
600 एड ट्रकों को एंट्री की परमिशन
संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को बताया कि 630 से अधिक राहत ट्रक गाजा में प्रवेश कर चुके हैं। इनमें से 300 ट्रक उत्तरी गाजा की ओर भेजे गए। इससे पहले संघर्ष के दौरान औसतन सिर्फ 40 ट्रक गाजा में पहुंच रहे थे। युद्धविराम समझौते के तहत अब हर दिन 600 राहत ट्रकों के गाजा पहुंचने की उम्मीद है।
हाल के हफ्तों में, औसतन सहायता के केवल 40 ट्रक ही आ रहे थे, जबकि संघर्ष से पहले, लगभग 500 ट्रक प्रतिदिन गाजा में दाखिल होते थे। युद्धविराम समझौते के अनुसार प्रत्येक दिन 600 सहायता ट्रकों का प्रवेश आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: USA: आज ट्रंप दूसरी बार लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, जानिए कितना अलग है भारत-अमेरिका के प्रेसिडेंट का Oath












Click it and Unblock the Notifications