Gay couple to become Parent: देसी अंदाज में शादी के बाद अब गे कपल को होने वाला है पहला बच्चा
Gay couple to become Parent: अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के गे कपल आदित्य और अमित जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। आदित्य ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि एक बच्चा जीवन में आने से चीजें और भी बेहतर हो जा

Gay couple to have child: कहते हैं ना प्यार में कोई सीमा, बंधन नहीं होता है, यह किसी को भी किसी से हो सकता है। गुजराती अमेरिकी अमित शाह जोकि न्यू जर्सी में रहते हैं उन्होंने आदित्य मदिराजु के साथ विवाद रचा लिया है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें 2019 में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। एक बार फिर से अमित और आदित्य चर्चा में हैं। दरअसल दोनों को जल्द ही अपना पहला बच्चा मिलने जा रहा है। पीपुल मैग्जीन ने दोनों की पैटर्निटी शूट की तस्वीरों को शेयर किया है जोकि काफी वायरल हो रही है।

विट्रो फर्टिलाइजेशन से होगा बच्चा
दोनों ही अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं और खुश नजर आ रहे हैं। सरोगेट, एग डोनर्स और जेस्टेशनल के विकल्पों पर विचार के बाद अब आखिरकार दोनों विट्रो फर्टिलाइजेंशन के जरिए अपना पहला बच्चा हासिल करने जा रहे हैं। अहम बात यह है कि सामान्य परिस्थिति में महिला और पुरुष का बच्चा होना आम बात है और यह बहुत महंगा नहीं है। लेकिन दो पुरुषों के लिए विट्रो फर्टिलाइजेशन के जरिए बच्चा हासिल करना उम्मीद से कहीं ज्यादा महंगा है।

लोग नए नजरिए से देखेंगे
आदित्य ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि एक बच्चा जीवन में आने से चीजें और भी बेहतर हो जाती है। फिर इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आप एक ही लिंग के हैं या विपरीत। आप जीवन वैसा ही जीते हैं जैसा आपको पसंद है। हम चाहते हैं कि यह लोगों के लिए एक दिशा बनाए, जिन लोगों ने हमारी शादी के बाद शादी की है। इन लोगों ने हमसे संपर्क किया, हमे शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि हमने यह रास्ता ढूंढ़ निकाला है कि कैसे हम अपने परिवार को और माता-पिता मनाएं। ऐसे में आने वाला बच्चा भी लोगों की मदद कर सकता है।

अब हम गे पैरेंट नहीं सिर्फ पैरेंट होंगे
समान लिंग में शादी करना हमेशा से ही एक बड़ी चुनौती होता है। लोगों को ना सिर्फ समाज में बल्कि व्यक्तिगत जीवन, परिवार में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस बात को आदित्य और अमित भी समझते हैं। दोनों आने वाले भविष्य को लेकर भी चिंतित थे। लेकिन जिस तरह से दोनों अब अपने बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं उसको लेकर आदित्य और अमित काफी खुश हैं। आदित्य कहते हैं है कि अब लोग गे कपल्स को लेकर पहले की तरह नहीं सोचेंगे। अब लोग कपल्स के तौर पर इसे देखेंगे। हम गे पैरेंट नहीं होंगे बल्कि सिर्फ पैरेंट होंगे।












Click it and Unblock the Notifications