G20 Summit: 'करूंगा वसुधैव कुटुंबकम की बात', शिखर सम्मेलन से पहले PM मोदी ने दिया खास संदेश
G20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 समिट के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हो गए हैं, अपने तीन दिन के दौरे पर वो कई ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करेंगे, गौरतलब है कि ये 20वां G20 लीडर्स समिट है, जिसके दौरान पीएम मोदी दुनिया के कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी करने वाले हैं। इस समिट से रवाना होने से पहले पीएम ने एक्स पर इसके बारे में अपने विचार साझा किए हैं।
पीएम मोदी ने लिखा है कि 'मैं 21-23 नवंबर, 2025 तक रिपब्लिक ऑफ़ साउथ अफ्रीका जा रहा हूं, मैं माननीय सिरिल रामफोसा के बुलावे पर, जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका की प्रेसीडेंसी में हो रहे 20वें G20 लीडर्स समिट में शामिल होऊंगा। यह एक खास समिट होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला G20 समिट है। 2023 में G20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान, अफ्रीकन यूनियन G20 का मेंबर बन गया था।'

'यह समिट खास ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करने का एक मौका होगा। इस साल के G20 की थीम 'एकजुटता, समानता और स्थिरता' रही है, जिसके ज़रिए साउथ अफ्रीका ने नई दिल्ली, भारत और रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील में हुए पिछले समिट्स के नतीजों को आगे बढ़ाया है। मैं समिट में 'वसुधैव कुटुम्बकम' और 'एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य' के हमारे विज़न के हिसाब से भारत का नज़रिया पेश करूंगा।'
'इंडियन डायस्पोरा से करूंगा बात' (G20 Summit)
'मैं पार्टनर देशों के नेताओं के साथ अपनी बातचीत और समिट के दौरान होने वाले 6th IBSA समिट में हिस्सा लेने का इंतजार कर रहा हूं, इस दौरे के दौरान, मैं साउथ अफ्रीका में रहने वाले इंडियन डायस्पोरा के साथ भी अपनी बातचीत काइंतजार कर रहा हूं, जो भारत के बाहर सबसे बड़े डायस्पोरा में से एक है।'
साउथ अफ्रीका में पहली बार G20 Summit
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका में पहली बार जी G20 समिट हो रही है। गौरतलब है कि G-20 दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जो वैश्विक GDP का लगभग 85%, विश्व व्यापार का 75% और दुनिया की 60% आबादी को प्रतिनिधित्व देता है।
G20 Summit के सदस्य निम्नलिखित हैं...
- भारत
- अर्जेंटीना
- ऑस्ट्रेलिया
- ब्राजील
- कनाडा
- चीन
- फ्रांस
- जर्मनी
- इंडोनेशिया
- इटली
- जापान
- कोरिया गणराज्य
- मैक्सिको
- रूस
- सऊदी अरब
- दक्षिण अफ्रीका
- तुर्की
- यूनाइटेड किंगडम
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- अफ्रीकी संघ
- यूरोपीय संघ ।
भारत की वैश्विक छवि को नई ऊंचाई (G20 Summit)
भारत न सिर्फ दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, बल्कि एक जिम्मेदार, दूरदर्शी और नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाला देश भी है।












Click it and Unblock the Notifications