Aishwarya Rai Bachchan Caste: मानवता को जाति बताने वाले बच्चन बहू की क्या है कास्ट? किस समुदाय से आती हैं?
Aishwarya Rai Bachchan Caste: पूर्व विश्वसुंदरी और बच्चन खानदान की इकलौती बहू ऐश्वर्या राय इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लंबे वक्त बाद किसी बड़े सार्वजनिक इवेंट में दिखाई पड़ने वाली ऐश्वर्या राय की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, अब आप सोच रहे होंगे कि ऐश्वर्या ने ऐसा क्या किया है? तो आपको बता दें कि वो बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुई थीं, जहां पर मुख्य अतिथि के तौर पर पीएम मोदी भी मौजूद थे।
हालांकि यहां पर सचिन तेंदुलकर जैसे कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे, जिनके साथ ऐश्वर्या भी मंच पर मौजूद थीं, जब स्टेज पर ऐश्वर्या पीएम मोदी से मिलीं तो उन्होंने सीधे पीएम मोदी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया।

वहां मौजूद लोगों ने जब ये नजारा देखा तो हर कोई हैरान रह गया, पीएम ने उन्हें दोनों हाथों से आशीष दिया। ऐश्वर्या का यूं पीएम मोदी के पैर छूना सोशल मीडिया के लोगों को खूब भा रहा है, लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें संस्कारी बता रहे हैं।
अपने शब्दों से Aishwarya Rai ने जीता लोगों का दिल
लेकिन ऐश्वर्या की तारीफ की वजह केवल इतनी सी नहीं है, दरअसल इसके बाद ऐश्वर्या ने अपनी स्पीच में जो कहा, वो बहुत प्रभावशाली थी, उनके कहे एक-एक शब्दों ने लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने सबसे पहले पीएम मोदी का आभार जताया, उन्होंने कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दिल से धन्यवाद करती हूं कि वो आज यहां इस समारोह में हमारे साथ हैं और इस खास अवसर की शोभा बढ़ा रहे हैं। सभी अतिथियों को भी मैं प्रणाम करती हूं और सभी का अभिवादन करती हूं।'
'दुनिया में सिर्फ एक ही जाति है, वो है मानवता की जाति' (Aishwarya Rai)
इसके बाद उन्होंने कहा कि 'दुनिया में सिर्फ एक ही जाति है, वो है मानवता की जाति, केवल एक ही धर्म है, वो है प्यार का धर्म और केवल एक ही भाषा है, वो है दिल की भाषा, और केवल एक ही ईश्वर है, जो कि हर जगह मौजूद है।'
जीवन में हमेशा पांच 'D' का पालन करें
'भगवान श्री सत्य साईं बाबा के लिए आज हम सभी यहां एकत्रित हुए हैं। स्वामी जी ने कहा था कि अगर हम अपनी लाइफ में पांच 'D' का पालन करें तो यकीन मानिए आपकी जिंदगी में फिर कोई दिक्कत ही नहीं रहेगी। उन्होंने उस 5 डी का अर्थ भी समझाया।'
- D-Discipline (अनुशासन)
- D-Dedication (समर्पण)
- D- Devotion (भक्ति)
- D-Determination (दृढ़ संकल्प)
- D -Discrimination (विवेक)
अमिताभ बच्चन की बहू Aishwarya Rai की खुद की जाति क्या है?
जहां लोग ऐश्वर्या की शानदार स्पीच की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके मन में ये उत्सुकता है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या की खुद की जाति क्या है? वो किसी समुदाय से आती हैं, अमिताभ बच्चन तो कायस्थ हैं लेकिन उनकी बहू किस जाति और धर्म को मानती हैं?
Aishwarya Rai का जन्म तुलुवा हिंदू परिवार में हुआ
तो आपको बता दें कि 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मी ऐश्वर्या राय का जन्म तुलुवा हिंदू परिवार में हुआ था, इसलिए वो मैंगलोरी भी कहलाती हैं। तुलू लोग बंत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जो कि मुख्य रूप से र्नाटक के तटीय जिलों (तुलु नाडु क्षेत्र) से ताल्लुक रखते हैं। ये ग्रुप भारतीय योद्धा अभिजात वर्ग जुड़ा हुआ है इसलिए कहीं -कहीं इन्हें क्षत्रिय भी कहा जाता है। इस समुदाय के लोग राय, शेट्टी और हेगड़े जैसे सरनेम लगाते हैं।
क्या Aishwarya Rai ओबीसी हैं?
कर्नाटक राज्य में ये ओबीसी ग्रुप में आते हैं लेकिन ऐश्वर्या का नाम राज्य के सेंट्रल कास्ट की OBC लिस्ट में शामिल नहीं हैं। वो तुलू, हिंदी और अंग्रेजी बहुत अच्छी तरह से बोलती हैं। अमिताभ की बहू और अभिषेक की पत्नी बनने के बाद ऐश्वर्या उनके परिवार के सभी रीति-रिवाज का पालन बखूबी करती आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications