फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आईसोलेट

नई दिल्‍ली। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के हल्‍के लक्षण दिखने के बाद मैक्रों ने टेस्‍ट कराया जिसमें वो वायरस से संक्रमित पाए गए। संक्रमित पाए जाने के बाद मैक्रों आईसोलेट हो गए हैं और पिछले दिनों उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कर उन्हें आईसोलेट किया जा रहा है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मैक्रों अभी भी कार्यभार संभाल रहे हैं और वह आईसोलेशन में रहते हुए काम करेंगे। आपको बता दें कि फ्रांस में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के देखते हुए इसी हफ्ते से रात्रि कर्फ्यू की शुरुआत की गई है।

Recommended Video

      Covid-19: फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron Corona Positive, जारी रखेंगे काम । वनइंडिया हिंदी
      फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हुआ कोरोना, खुद को किया आईसोलेट

      ये बयान एलिसी पैलेस की ओर से जारी किया गया है। बता दें कि वहां के प्रसिडेंशियल पैलेस को एलिसी पैलेस के नाम से जाना जाता है। मैक्रों ने पिछले हफ्ते के आखिर में यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। राष्ट्रपति ने बुधवार को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी। पुर्तगाल के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। मैक्रों ने बुधवार को सरकार की साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की थी जिसमें प्रधानमंत्री ज्यां कैस्टेक्स और अन्य मंत्री मौजूद थे।

      आपको बता दें कि फ्रांस में इस जानलेवा महामारी की शुरुआत से अब तक 20 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 59,400 इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिश जॉनसन और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+