फ्रांस में 17 साल के किशोर पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी के लिए जुटाया जा रहा फंड, 1 मिलियन डॉलर जमा
एक 17 वर्षीय किशोर की गोली मारे जाने के बाद से फ्रांस पिछले छह दिनों से लगातार जल रहा है। 3,000 से ज्यादा आगजनी की घटना हुई। 1,500 से ज्यादा वाहनों को आग लगा दिया। 300 से ज्यादा आवासीय भवनों को भी आग लगा दिया गया है।
अब तक फ्रांस में अरबों डॉलर की संपत्ति खाक बन चुकी है। एक तरफ जहां इन सारी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी पर हत्या का मुकदमा चलाए जाने की तैयारी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ उसी पुलिसकर्मी के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक किशोर की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी के लिए फंड रेजिंग की जा रही है। फ्रांस के धुर-दक्षिणपंथी नेत्री मरीन ली पेन के पूर्व सलाहकार जीन मेसिहा ने इसके लिए अभियान चला रहे हैं।
जीन मेसिहा द्वारा स्थापित, GoFundMe पर चंदा इकठ्ठा किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह तक नाहेल पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी के लिए 963,000 यूरो यानी कि लगभग 80 लाख रुपए जुटा चुके थे।
नाहेल की दादी, नादिया से हाल ही में क्राउडफंडिंग अभियान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि एक हत्यारे के लिए फंड रेजिंग जैसी बातें सुनकर वह बेहद दुखी हो गईं।
फ्रांस में कई मॉडरेट और लेफ्टिस्ट राजनेताओं ने मेसीहा के संग्रह अभियान की निंदा की है। राष्ट्रपति की पार्टी मैक्रों की एन मार्चे पार्टी के नेता एरिक बोथोरेल ने ट्विटर पर लिखा कि जीन मेसिहा आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे देश में दंगे और भड़क सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा नाहेल की हत्या में दोषी ठहराए गए पुलिस अधिकारी के लिए कई लाख यूरो का जुर्माना अशोभनीय और निंदनीय है।
सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख ओलिवियर फॉरे ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जीन मेसिहा को फंड रेजिंग का काम बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्त दंगे को शांत करने का है न कि और दंगे भड़काने का।
वामपंथी राजनेता डेविड गुइरॉड ने भी जीन मेसिहा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह संदेश देना चाह रहे हैं कि तुम अरबों को मारे और हम तुम्हें करोड़पति बना देंगे।
आपको बता दें कि फ्रांस में हिंसा में कुछ कमी आती दिख रही है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रात भर में 157 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले रविवार को 719 और शुक्रवार को 1,300 लोग गिरफ्तार किए गए थे। फ्रांस में अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
पेरिस पुलिस चीफ ने कम आंकड़ों को लेकर कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि दंगे खत्म हो गए हैं। नुकसान कम हुआ है, लेकिन हम आगे भी पूरी सावधानी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications