फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैंक्रों ने लॉकडाउन में लोकप्रिय हुए Jean Catsex को बनाया देश का पीएम

पेरिस। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने शुक्रवार को जीन कास्‍टेक्‍स को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया है। कोरोना वायरस संकट से बाहर आए फ्रांस के राष्‍ट्रपति अब अपने कार्यकाल को एक नया स्‍वरूप देना चाहते हैं। पीएम जीन की नियुक्ति उस दिशा में उठाया गया उनका पहला कदम है। जीन कास्‍टेक्‍स को फ्रांस में 'मिस्‍टर डि-कनफाइनमेंट' के तौर पर भी जाना जाता है।

jean-castex-france

नए पीएम के बारे में कुछ खास बातें

  • 55 साल के जीन ने कोरोना वायरस के दौरान लगाए गए लॉकडाउन को आसान बनाने में सहयोग किया था।
  • लॉकडाउन को सरल बनाने की वजह से ही उन्‍हें देश में 'मिस्‍टर डि-कनफाइमेंट' निकनेम दिया गया।
  • वह फ्रांस के एक लो प्रोफाइल लीडर हैं मगर कोरोना वायरस के दौरान उन्‍हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई।
  • राष्‍ट्रपति के आधिकारिक निवास एलेसी पैलेस की तरफ से कहा गया, 'वह एक ऐसे इंसान हैं जिन्‍होंने डि-कनफाइनमेंट को सफल बनाया।'
  • कास्‍टेक्‍स एक टॉप सिविल सर्वेंट रहे हैं और ऐसे में उन्‍हें सरकार के कामकाज का काफी ज्ञान है।
  • दक्षिणी-पश्चिमी फ्रांस के प्रादेस में वह मेयर रहे और ऐसे में उनके पास सरकार के साथ भी काम करने का अनुभव हासिल है।
  • इस वर्ष यहां पर जब नगरपा‍लिका के चुनाव हुए तो पहले ही दौर में उन्‍हें जीत हासिल हुई।

मैंक्रों की लोकप्रियता बढ़ाने में होंगे मददगार!

फ्रांस में येलो वेस्‍ट के नाम राष्‍ट्रपति मैंक्रों के खिलाफ बड़े स्‍तर पर प्रदशर्न हुए थे। माना जा रहा है कि कास्‍टेक्‍स एक बार फिर मैंक्रों को वोटर्स के करीब ला सकते हैं। कास्‍टेक्‍स पूर्व राष्‍ट्रपति निकोलस सरकोजी के सामाजिक मामलों के सलाहकार भी रह चुके हैं। उस समय उनके पास फ्रांस के संगठनों के साथ बातचीत करने की जिम्‍मेदार सौंपी गई थी। वह सरकोजी के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के स्टाफ में तैनात रहे हैं। कास्‍टेक्‍स के चीफ ऑफ स्‍टाफ निकोलस रेवेल हैं और वह मैंक्रों के काफी करीब हैं। माना जा रहा है कि रेवेल की मदद से राष्‍ट्रपति अपने नए पीएम पर कड़ी पकड़ भी रख सकते हैं। 2024 में फ्रांस में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए रणनीति बनाने में भी कास्‍टेक्‍स ने सहयोग दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+