फॉक्स न्यूज का दावा, गन कंट्रोल पर स्पीच के दौरान प्याज लगाकर रोए थे बराक ओबामा

वाशिंगटन। बीते 5 जनवरी को गन कल्चर पर स्पीच देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा रो पड़े थे। रोने वाली उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन अब एक बात सामने आ रही है कि बराक ओबामा के वो आंसू असली नहीं थे बल्कि ऐसा करने के लिए उन्होंने प्याज के रस का प्रयोग किया था। इस बात का दावा अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स पर एक बहस के दौरान किया गया। अमेरिका ने कहा भारत को निशाना बना रहे आतंकी, पाकिस्‍तान लापरवाह

Barack Obama
इस चैनल पर चर्चा के दौरान राजनीतिक विश्लेषक एंड्रिया टैंटारोस ने यह बात कही। उन्होंने कहा था कि 'नेता लोग जब भावुकता दिखाते हैं तो भरोसा नहीं होता। मैं पोडियम चेक करूंगी कि वहां कहीं कच्चा प्याज तो नहीं था। मेरा मतलब है कि वाकई इस तरह रोने पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मुझे उन बच्चों के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन क्या ओबामा को सिर्फ यही बात इतनी अपसेट कर गई? आतंक को लेकर वह कभी अपसेट नहीं हुए?' ओबामा पर लगा एयरफोर्स वन को कैब की तरह प्रयोग करने का आरोप

इस दौरान को-हॉस्ट मेलिसा फ्रैंसिस ने ओबामा के इमोशन को 'बैड पॉलिटिकल थिएटर' करार दिया। उल्लेखनीय है कि ओबामा ने भाषण में तीन साल पहले कनेक्टिकट के न्यू टाउन में फायरिंग में 20 बच्चों की मौत का जिक्र किया था। इस दौरान वो भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था, "जब भी मैं उन बच्चों के बारे में सोचता हूं, पागल हो जाता हूं। हम सब को यूएस कांग्रेस से यह मांग करनी होगी कि वह गन लॉबी के झूठ का मजबूती से विरोध करे।"

ओबामा ने बंदूकों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया को सख्त बनाने के कदमों का एलान किया था। इसमें बंदूक बेचने वाले के लिए लाइसेंस होना जरूरी करने के साथ ही जिसे बंदूक बेची जा रही है, उसके बैकग्राउंड की जांच जरूरी करने जैसे कदम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+