राष्‍ट्रपति ओबामा पर लगा एयरफोर्स वन को कैब की तरह प्रयोग करने का आरोप

वाशिंगटन। जिस तरह से भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके विदेश दौरों और उन पर आने वाले खर्च के लिए विपक्ष की आलोचना का शिकार होना पड़ता है, ठीक उसी तरह से आजकल उनके दोस्‍त और अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को विरोध झेलना पड़ रहा है।

president-obama-vacations-hawai

राष्‍ट्रपति ओबामा और उनकी पूरी फैमिली शुक्रवार से चार जनवरी तक के लिए छुट्टी पर हवाई के लिए रवाना होने वाले हैं। लेकिन इसके साथ ही हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी छुट्टियों पर विवाद शुरू हो गया है।

ओबामा के विरोधियों का कहना है कि राष्‍ट्रपति और उनका परिवार एयरफोर्स वन को बिल्‍कुल उबर कैब की तरह प्रयोग करता है।

ओबामा लगातार आंठवीं बार छुट्टी पर हवाई जा रहे हैं। विरोधियों की मानें तो ओबामा की छुट्टी टैक्‍सपेयर्स पर बोझ की तरह हैं। ओबामा पर एयरफोर्स वन के गलत प्रयोग का आरोप लग रहा है। आपको बता दें कि एयरफोर्स वन की एक घंटे की

फ्लाइंग पर 206,000 डॉलर का खर्च आता है। उनके विरोधी कह रहे हैं कि हवाई में ओबामा फैमिली जो छुट्टी बिताएगी उसका खर्च 3.5 मिलियन डॉलर है और यह खर्च बहुत ज्‍यादा है।

बताया जा रहा है कि ओबामा का हेलीकॉप्‍टर और उनकी गाड़ी को भी दूसरे एयरफोर्स वन से हवाई भेजा जाएगा। वर्ष 2014 दिसंबर में जब राष्‍ट्रपति ओबामा हवाई गए थे तो उस समय पुलिस विभाग पर सुरक्षा की वजह से 275,000 डॉलर का खर्च आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+