कैलिफोर्निया में हैलोवीन पार्टी के दौरान चली गोलियां, चार की मौत, कई लोग घायल
नई दिल्ली। कैलिफोर्निया के शहर में सैन फ्रांसिस्को में हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये हैं। चश्मदीदों ने बताया की गुरुवार रात युवक और युवतियां हैलोवीन पार्टी मनाने आये थे इसी दौरान कुछ अनजान लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलाने वाले आरोपियों ने अजीब तरह का ड्रेस पहना हुआ था, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

गोलीबारी की खबर पुलिस को मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंची तो देखा लोग इधर-उधर भाग रहे हैं और कुछ लोग जमीन में पड़े हुए हैं। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने बताया कि, सैन फ्रांसिस्को में लोग बड़ी संख्या में हैलोवीन मनाने आते हैं, गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने पार्टी के दौरान तकरीबन 20 राउंड फायरिंग की, पार्टी में मैजूद लोगों ने उन्हें अजीब कपड़ो में भागते हुए देखा।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बुलावे पर सिद्धू को विदेश मंत्रालय की दो टूक, जिसे भी जाना है उसे क्लीयरेंस लेना होगा
पहले भी हुई गोलीबारी
गुरुवार रात हुई घटना कोई पहली घटना नहीं है, हाल ही में ऐसी ही गोलीबारी अमेरिका के कन्सास शहर में हुई। उस हमले में भी चार लोगों की जान चली गई जबकि 5 लोंग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक कन्सास शहर के सेंट्रल स्ट्रीट्स के एक बार में उस दौरान भगदड़ मच गई थी जब एक शख्स ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरु कर दी। इस दौरान बार में मौजूद 9 लोगों को गोलियां गल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications