मास्‍को में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 4 की मौत, रशियन नेशनल गार्ड पर फेंका गया ग्रेनेड

गृह मंत्रालय की तरफ से जो सूचना मिल रही है उसके मुताबिक कराटोवो में एक व्‍यक्ति ने शिकार में उपयोग की जाने वाली राइफल से राहगीरों पर अपने घर से गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

मास्‍को। रूस के मास्को में शनिवार को गांव कराटोवो में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी की जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक व्‍यक्ति ने खुद को अपने घर में बंद कर लिया और राहगीरों पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। रूसी मीडिया के अनुसार इस गोलीबारी में कम से कम पांच लोग पुरुष और महिलाएं शिकार हुए। इनमें से चार की मौत हो गई।

मास्‍को में हुई अंधाधुंध गोलबारी में 4 की मौत, रशियन नेशनल गार्ड पर फेंका गया ग्रेनेड

बताया जा रहा है कि हमलावर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए इलाके की घेराबन्दी कर दी है। हमलावर के मारे जाने की खबर है। गृह मंत्रालय की तरफ से जो सूचना मिल रही है उसके मुताबिक कराटोवो में एक व्‍यक्ति ने शिकार में उपयोग की जाने वाली राइफल से राहगीरों पर अपने घर से गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

इस गोलीबारी से कई लोग अलग-अलग तरह से जख्‍मी हुए हैं और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।' बाद में रशियन नेशनल गार्ड के जवान मौके पर पहुंचे। हमलावर ने उन पर भी गोलीबारी की और उन पर दो ग्रेनेड फेंके। हमलावर के पड़ोसियों ने बताया कि वह व्‍यक्ति चेचेन्‍या विवाद में शामिल रह चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+