वैज्ञानिकों को मिला दुनिया का सबसे पुराना दिल, जानें 380 मिलियन साल से कहां और कैसे संरक्षित रहा

वैज्ञानिकों को मिला 380 मिलियन साल पुराना एक दिल, जानें कहां और कैसे छिपा हुआ संरक्षित रहा

नई दिल्‍ली, 16 सितंबर: वैज्ञानिक और पुरातत्‍व से जुड़े लोग आए दिन हैरान करने वाली खोज को अंदाज देते हैं। जीवाश्‍म वैज्ञानिकों ने अब ऐसी ही खोज की है जिसे सुनकर हर कोई अचंभित हो गया है। पैलियोन्टोलॉजिस्ट्स ने 380 मिलियन साल पुराने एक दिल की खोज की है। जो अब तक का सबसे पुराना दिल है।

जानें कहां और कैसे छिपा हुआ संरक्षित रहा

जानें कहां और कैसे छिपा हुआ संरक्षित रहा

पैलियोन्टोलॉजिस्ट्स ने 380 मिलियन साल पुराना दिल ऑस्ट्रेलिया में एक जीवाश्म प्रागैतिहासिक जबड़े वाली मछली fossilised prehistoric jawed fish) में संरक्षित मिला है।

आस्‍ट्रेलिया के पर्थ स्थित कर्टिन विवि ने की है ये खोज

आस्‍ट्रेलिया के पर्थ स्थित कर्टिन विवि ने की है ये खोज

आस्‍ट्रेलिया के पर्थ स्थित कर्टिन विश्वविद्यालय के रिसचर्स की एक टीम ने गोगो फॉर्मेशन में किम्बर्ले में प्राचीन जीवाश्म पाया। जो विकास की हमारी समझ के लिए असाधारण संरक्षण पर काम करती है।

फोटो क्रेडिट- Curtin University

संरक्षित दिल को पाकर वास्‍तव में अचंभित हूं

संरक्षित दिल को पाकर वास्‍तव में अचंभित हूं

प्रमुख रिसर्चर प्रोफेसर केट ट्रिनाजस्टिक ने कहा मैंने जीवाश्म विज्ञानी के रूप में 20 से अधिक वर्षों से जीवाश्मों का अध्ययन किया है, मैं वास्तव में 380 मिलियन वर्ष पुरानी इस मछली में एक 3D और खूबसूरती से संरक्षित दिल को पाकर वास्‍तव में अचंभित हूं।

इन मछलियों का एक वर्ग जो अचानक विलुप्त हो चुका है

इन मछलियों का एक वर्ग जो अचानक विलुप्त हो चुका है

शोध में पाया गया कि आर्थ्रोडायर्स के शरीर में अंगों की स्थिति बिलकुल बख्तरबंद मछलियों का एक वर्ग जो अचानक विलुप्त होने से पहले डेवोनियन काल में लगभग 50 मिलियन वर्षों तक फला-फूला वो आधुनिक शार्क शरीर की रचना जैसी है और ये विकासवादी जीव विज्ञान में महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है।

इन मछलियों का मुंह शार्क मछलियों के जैसा होता था

प्रोफेसर ट्रिनाजस्टिक ने समझाया "डेवलेंप को अक्सर छोटे कदमों की एक सीरीज के रूप में माना जाता है, लेकिन इन प्राचीन जीवाश्मों से पता चलता है कि जबड़े रहित और जबड़े वाले कशेरुकियों के बीच एक बड़ी छलांग थी। इन मछलियों का मुंह सचमुच में बिल्कुल वर्तमान समय की शार्क की तरह उनके गलफड़ों के नीचे होता है । शोधकर्ताओं ने पेट, आंत और यकृत सहित चूना पत्थर की चट्टान में कनवर्ट हो चुके नमूनों के एक्स-रे स्कैन के माध्यम से नरम ऊतकों की थ्री डी फोटोज बनाने में भी सफलता हासिल की।

नई खोज वास्तव में जीवाश्म विज्ञानियों के सपनों जैसी चीज

नई खोज वास्तव में जीवाश्म विज्ञानियों के सपनों जैसी चीज

इस शो के को-राइटर जॉन लॉन्ग ने कहा

इन प्राचीन मछलियों में कोमल अंगों की ये नई खोज वास्तव में जीवाश्म विज्ञानियों के सपनों की चीजें हैं, निस्संदेह ये जीवाश्म इस युग के लिए दुनिया में सबसे अच्छे से संरक्षित चीजों में एक हैं। ये दूर के विकास में बड़ी बातों को समझने के लिए गोगो जीवाश्मों के मूल्य को दिखाते हैं। गोगो वो है जो हमें दुनिया में सबसे पहले सेक्स की उत्पत्ति से लेकर सबसे पुराने कशेरुकी हृदय तक हमें दिया है, और अब यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जीवाश्म स्थलों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+