पूर्व रूसी सैन्य कमांडर की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत, शक के साए में फिर आए राष्ट्रपति पुतिन

इस पूर्व रूसी कमांडर का नाम जनरल एलेक्सी मास्लोव बताया जा रहा है। 69 वर्षीय जनरल मास्लोव की क्रिस्मस के दिन एक सैन्य अस्पताल में मौत हो गई थी। मास्लोव 2004 से 2008 तक रूसी जमीनी सेना के कमांडर-इन-चीफ थे।

Russian military commander Alexei Maslov

Image: Oneindia

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आजकल रूस-यूक्रन युद्ध से इतर किसी और वजह से चर्चा में हैं। हाल में ही कई ऐसे लोगों की मौत हो गई है जिनका किसी न किसी रूप में रूसी राष्ट्रपति से संबंध था। भारत के ओडिशा में 2 रूसी पर्यटकों की मौत पहले से सुर्खियां बटोर रही हैं इसबीच एक और खबर आई है कि एक पूर्व रूसी सेना कमांडर की 'अचनाक' मौत हो गई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस पूर्व रूसी कमांडर की मौत वाले दिन पुतिन को किसी आयोन में हिस्सा लेना था लेकिन अचानक उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।

क्रिस्मस के दिन हुई मौत

क्रिस्मस के दिन हुई मौत

Image: Twitter/@CongoVrai

इस पूर्व रूसी कमांडर का नाम जनरल एलेक्सी मास्लोव बताया जा रहा है। 69 वर्षीय जनरल मास्लोव की क्रिस्मस के दिन एक सैन्य अस्पताल में मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति को निजनी टैगिल संयंत्र के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार किया जा रहा था लेकिन अचानक पुतिन ने अंतिम समय पर बिना किसी स्पष्टीकरण के यात्रा रद्द कर दी। मास्लोव की अचानक हुई मृत्यु ने सेंट पीटर्सबर्ग में एडमिरल्टी शिपयार्ड के जनरल डायरेक्टर 65 वर्षीय अलेक्जेंडर बुजाकोव की मौत की याद दिला दी है।

रूसी जमीनी सेना के कमांडर-इन-चीफ थे मास्लोव

रूसी जमीनी सेना के कमांडर-इन-चीफ थे मास्लोव

Image: Twitter/@Welgacz1

बुजाकोव की भी बेहद रहस्यपूर्ण तरीके से हो गई थी। उनकी मौत के बाद SFB सुरक्षा सेवा ने एक जांच समूह का गठन किया था। इस समूह ने पाया था कि बुजाकोव मरने से एक दिन पहले तक बिल्कुल स्वस्थ थे और अचानक उनकी मौत हो गई थी। ठीक इसी तरह मास्लोव भी एक दिन पहले तक बिल्कुल ठीक थे। मास्लोव 2004 से 2008 तक रूसी जमीनी सेना के कमांडर-इन-चीफ थे। उन्होंने बाद में ब्रसेल्स में नाटो में रूस के प्रमुख सैन्य प्रतिनिधि की भूमिका निभाई।

रूसी सांसद की ओडिशा में मौत

रूसी सांसद की ओडिशा में मौत

Image: ANI

फिलहाल उन रूसी अधिकारियों की लंबी सूची है जो रहस्यमय परिस्थितियों में मारे गए हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में भारत में देखने को मिला। ओडिशा में रूसी बिजनेसमैन और सांसद की डेड बॉडी होटल में मिली। वो भारत अपने 65 वें जन्मदिन को सिलिब्रेट करने आए हुए थे। उन्होंने हाल ही में पुतिन का विरोध यूक्रेन हमले को लेकर किया था। बताया गया कि एंतोव की मौत होटल की खिड़की से नीचे छत पर गिरने से हुई है लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि होटल के किसी कर्मचारी ने गिरने की कोई आवाज नहीं सुनी।

फिर से शक के घेरे में पुतिन!

फिर से शक के घेरे में पुतिन!

Image: PTI

इससे भी हैरानी की बात ये है कि एंतोव की मौत से ठीक 2 दिन पहले उसी होटल में ठहरे उनके मित्र व्लादिमीर बेदेनोव की भी मौत हो गई थी। बेदेनोव 22 दिसंबर की सुबह होटल के कमरे में बेहोश पाए गए थे। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इन दोनों रूसी पर्यटकों की मौत का मामला भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छाया हुआ है। इन दोनों रूसी नागरिकों की मौत को पुतिन से जोड़कर देखा जा राह है।

2022 में हुई कई रहस्यमय मौतें

2022 में हुई कई रहस्यमय मौतें

ऐसा दावा किया जा रहा है कि सिर्फ 2022 में कम से कम 2 दर्जन रूसी हस्तियों की मौत हुई है जो किसी न किसी रूप में पुतिन से जुड़े हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गजप्रोम के परिवहन निदेशक लियोनिद शुलमैन; रूसी सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास निगम के सीईओ इगोर नोसोव, एडमिरल्टी शिपयार्ड के महानिदेशक अलेक्जेंडर बुजाकोव, व्यवसायी मिखैल वाटफोर्ड, लुकोइल के चेयरमैन रविल मगनोव, कोम्सोमोल्स्काया प्रावदा के प्रधान संपादक व्लादिमीर सुंगोर्किन, व्लादिमिरस्की स्टैंडआर्ट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, नोवाटेक के पूर्व डिप्टी चेयरमैन सेर्गेय प्रोटोसेन्या, एस्ट्रा शिपिंग के सीईओ तथा गजप्रोम के एक उपठेकेदार यूरी वोरोनोव आदि लोगों की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+