पूर्व फिल्म निर्माता ने 60 से ज्यादा महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने सुनाई 23 साल की सजा

नई दिल्ली। साल 2017 में सोशल मीडिया पर जिस मीटू अभियान ने तहलका मचा दिया था उसकी शुरुआत अमेरिका से हुई थी। अमेरिकन एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने पूर्व फिल्म निर्माता हॉरवे विंस्टिन पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर बड़ा खुलासा किया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हैशटैग मीटू अभियान के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया। हॉलीवुड के फिल्म निर्माता और मीटू के मुख्य आरोपित हॉर्वे विंस्टिन को न्यूयॉर्क की अदालत ने रेप का दोषी मानते हुए बुधवार को सजा सुनाई।

23 साल जेल की सजा मिली

23 साल जेल की सजा मिली

न्यूयॉर्क की अदालत ने पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन को यौन उत्पीड़न के आरोप में 23 साल जेल की सजा सुनाई है। इस मामले में 25 फरवरी को कोर्ट ने हार्वे विंस्टीन को यौन उत्पीड़न और बलात्कार मामलों में दोषी पाया था। गौरतलब है कि विंस्टिन के खिलाफ साल 2017 में मीटू अभियान के तहत हॉलीवुड हिरोइन एनाबेला शियोरा ने भी आरोप लगाते हुए कहा था कि वर्ष 1990 हार्वे विंस्टीन ने उनका बलात्कार किया और बाद में कई साल तक वे उनका यौन उत्पीड़न भी करता रहा।

करीब 80 महिलाओं ने लगाया था आरोप

करीब 80 महिलाओं ने लगाया था आरोप

विनस्‍टीन पर 31 अक्‍टूबर, 2017 को करीब 80 महिलाओं ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था। अगर आपको नहीं मालूम कि विन्‍स्‍टीन कौन हैं तो बता दें कि वह मिरामैक्‍स स्‍टूडियों को को-फाउंडर हैं और इसके साथ वह द विन्‍स्‍टीन को के भी मालिक हैं। उन पर रेप का आरोप भी लगा था। यह विन्‍स्‍टीन ही थे जिनकी वजह से हॉलीवुड में #MeToo मुहिम को बढ़ावा मिला था। इस मुहिम के तहत सैंकड़ों महिलाएं जिनमें कई मशहूर हॉलीवुड एक्‍ट्रेस भी शामिल थीं, सामने आई थीं।

क्रिमिनल सेक्स अधिनियम का दोषी पाया गया

क्रिमिनल सेक्स अधिनियम का दोषी पाया गया

इस मुहिम के तहत सैंकड़ों महिलाएं जिनमें कई मशहूर हॉलीवुड एक्‍ट्रेस भी शामिल थीं, सामने आई थीं। इन महिलाओं ने बिजनेस, सरकार और मनोरंजन क्षेत्र से कई ताकतवर पुरुषों पर यौन हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि विन्‍स्‍टीन ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि उन्‍होंने किसी भी महिला के साथ उसकी मंजूरी के बिना संबंध बनाए थे। बता दें कि मिरियम हेली को ओरल सेक्स के लिए मजबूर करने के लिए विंनस्टीन को पहली डिग्री में क्रिमिनल सेक्स अधिनियम का दोषी पाया गया।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी र​वि किशन की ​शैक्षिक योग्यता पर उठे सवाल, खारिज हो सकता है नामांकन पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+