अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत बिगड़ी, करवाए गये अस्पताल में भर्ती
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैलिफोर्निया, अक्टूबर 15: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, बिल क्लिंटन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि कर दी है और कहा है कि, फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।

बिल क्लिंटन की तबीयत खराब
75 साल के हो चुके पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने ट्विटर पर कहा कि, "मंगलवार शाम पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को गैर-कोविद संक्रमण के इलाज के लिए यूसीआई मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।" यूरेना ने कहा, "वह अच्छी स्थिति में है और उन्होंने काफी अच्छी देखभाल के लिए अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर्स और नर्सों का अविश्वसनीय तरीके से आभार जताया है।" कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय इरविन मेडिकल सेंटर, कैलिफोर्निया में पूर्व राष्ट्रपति का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सीएनएन ने बताया कि, क्लिंटन गहन देखभाल इकाई में भर्ती हैं, हालांकि वो सांस लेने की मशीन पर नहीं हैं। हालांकि, सीएनएन ने कहा है कि, पूर्व राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं और ना ही उन्हें हृदय संबंधित बीमारी है।
इंन्फेक्शन के शिकार हैं क्लिंटन
अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि, बिल क्लिंटन को मामूली इन्फेक्शन हुआ है और उन्हें पेशाब में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। लेकिन ये काफी मामूली है और काफी जल्दी वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। डॉक्टरों ने कहा है कि, पूर्व राष्ट्रपति को एंटी बॉयोटिक्स की गई है और वो काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications