ब्रिटेन की PM पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मेरे ऊपर नहीं, इस्लामिक आतंकवाद पर ध्यान दो

नई दिल्ली। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे द्वारा अपनी आलोचना से खफा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनपर निशाना साधा। ट्रंप ने कहा, 'थेरेसा मे को इंग्लैंड में फैल रहे इस्लामिक आतंकवाद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए न की मेरे ट्विटर गतिविधी पर।' बता दें कि थेरेसा मे ने बुधवार को एक दक्षिणपंथी नेता के मुस्लिम-विरोधी पोस्ट को रीट्वीट करने पर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की थी।

'इस्लामिक आतंकवाद पर ध्यान दो'

'इस्लामिक आतंकवाद पर ध्यान दो'

थेरेसा द्वारा अपनी आलोचना किए जाना डोनाल्ड ट्रंप को अच्छा नहीं लगा। ट्रंप ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर थेरेसा मे को टैग करते हुए लिखा, 'थेरेसा मे, आप मेरे ऊपर ध्यान मत दीजिए बल्कि इंग्लैंड में फैल रहे विनाशकारी कट्टर इस्लामिक आंतकवाद पर ध्यान केंद्रित करिए। हम ठीक हैं।' लेकिन यहीं डोनाल्ड ट्रंप ने एक गलती कर दी।

ट्रंप ने गलत थेरेसा मे को किया टैग

ट्रंप ने गलत थेरेसा मे को किया टैग

दरअसल ट्रंप ने अपने ट्वीट में जिस थेरेसा मे को टैग किया था वो इंग्लैंड की प्रधानमंत्री नहीं बल्कि उनकी हमनाम कोई और महिला थीं। ट्विटर यूजर्स ने इस गलती को देखते ही डोनाल्ड ट्रंप को ट्रौल करना शुरू कर दिया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुठ ही देर में अपनी गलती पर ध्यान दिया और उन्होंने अपने ट्वीट को डिलीट कर दोबारा ट्वीट किया। इस बार उन्होंने ट्वीट में सही थेरेसा मे को टैग किया था।

पहली बार आमने सामने आए ब्रिटेन-अमेरिका

पहली बार आमने सामने आए ब्रिटेन-अमेरिका

बता दें कि ब्रिटेन और अमेरिका को हमेशा से एक दूसरे का सहयोगी देश माना जता है। यह पहली बार देखा जा रहा है जब दोनों देश किसी मुद्दे पर आमने सामने आ गए हों। इस बीच ब्रिटेन में यह भी विवाद छिड़ गया है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिडेन में बुलाया जाना चाहिए या नहीं? लेबर पार्टी के नेता और सांसद इस मुद्दे पर लगातार ट्रंप की आलोचना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+