#FloridaShooting: धमकी देने की वजह से स्कूल से निकाला गया था हमलावर
फ्लोरिडा के मरजॉरी स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल में बुधवार को हुई घटना वाकई दिल दहलाने वाली है। यहां पर 19 वर्ष के एक छात्र निकोलस क्रूज ने अपनी बंदूक से 17 मासूमों की जान ले ली तो कई लोगों को घायल कर दिया। निकोलस को एक बार स्कूल से निकाला जा चुुुुका था।
Recommended Video

पार्कलैंड। फ्लोरिडा के मरजॉरी स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल में बुधवार को हुई घटना वाकई दिल दहलाने वाली है। यहां पर 19 वर्ष के एक छात्र निकोलस क्रूज ने अपनी बंदूक से 17 मासूमों की जान ले ली तो कई लोगों को घायल कर दिया। अब निकोलस के बारे में जाने जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक उसे एक बार स्कूल से निकाला जा चुका था। एक टीचर की ओर से बताया गया है कि उसे पहले भी उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों के लिए खतरा माना गया था। निकोलस ने इसके साथ ही कई बार टीचर्स को भी धमकियां दी थीं।

डेस्क के नीचे और अलमारी में छिप गए थे बच्चे
निकोलस ने अपनी एआर-15 राइफल से स्कूल के बच्चों पर हमला बोला। अधिकारियों ने इस हमले के बारे में बताया कि कई स्टूडेंट्स तो इतना डर गए थे कि वह डेस्क के नीचे और अलमारी में छिप गए थे। यहां से इन बच्चों ने मदद के लिए मसैजेस भेजने शुरू किए। ब्रोवॉर्ड काउंटी के शेरिफ स्कॉट इजरायल ने हमलावर की पहचान निकोलस क्रूज के तौर पर की। निकोलस को पार्कलैंड स्थित इस स्कूल से अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निकाल दिया गया था। शेरिफ ने बताया है कि क्रूज को गिरफ्तार करके अस्पताल ले जाया गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। शेरिफ इजरायल की ओर से बताया गया है कि क्रूज की वेबसाइट्स को एनालाइज किया जा रहा है। साथ ही उसकी सोशल मीडिया आदतों पर भी नजर रखी जा रही है। इजरायल के मुताबिक क्रूज के पास अनगिनत गोलियां थीं और कई मैगजीन थीं और इस आधार पर हम फिलहाल कह सकते हैं कि वह एआर-15 राइलफ से लैस था। इजरायल के मुताबिक अभी वह यह नहीं बता सकते हैं कि इस घटना में कितने लोग घायल हैं। लेकिन कम से कम 14 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और उनमें से दो लोगों की मौत हो गई।
कैंपस में एंट्री कर दी गई थी बैन
इस घटना के साथ ही एक बार फिर से अमेरिका में गन वायॅलेंस पर बहस छिड़ने की पूरी संभावना है। क्रूज की उम्र 20 वर्ष से भी कम थी और ऐसे में उसके पास इस तरह का हथियार होना कई लोगों को हैरान कर रहा है। अमेरिका में आसानी से हथियार मुहैया हो जाने की वजह से हर वर्ष 33,000 लोगों की मौत हो जाती है। इजरायल ने इस दिन को पार्कलैंड के लिए काफी डरावना बताया है जहां पर 30,000 लोगों की आबादी रहती है। यह जगह मियामी से 80 किलोमीटर दूर है। उनका कहना है कि उनके तीन बच्चे भी इसी स्कूल में मौजूद थे जब यह घटना हुई। स्कूल टीचर्स ने बताया कि क्रूज को पहले भी स्कूल के छात्रों के लिए भी खतरा करार दिया जा चुका था। स्कूल टीचर जिम गार्ड की ओर से इस पर और जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्हें इस बात का पता लगा था कि बैकपैक के साथ क्रूज को स्कूल में एंट्री देने से मना कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उसने छात्रों को धमकी दी थी और ऐसा लगता है कि उसे कैंपस छोड़ने के लिए कहा गया था।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications