अमेरिका में पांच मंजिला इमारत ढही, मलबे में फंसे लोगों को बचाने का कार्य जारी
वॉशिंगटन, 02 जुलाई। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में निर्माणाधीन पांच मंजिला बिल्डिंग ढह जाने की खबर सामन आई है। इस हादस में बिल्डिंग में काम कर रह मजबूत मलब में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव की टीम पहुंची। यहां एक मजदूर तकरीबन डेढ़़ घंटे तक मलबे में फंसा रहा, जिसे राहत व बचाव कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश की वजह से यह निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा वॉशिंगटन के ब्राइटवुड पार्क के पास दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ है। राहत और बचाव टीम के अधिकारी ने बताया कि यह बिल्डिंग निर्माणाधीन थी जोकि पूरी तरह से ढह गई। इस हादसे में बिल्डिंग निर्माण से जु़ड़े कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद बिल्डिंग के आस-पास की इमारतों को खाली कराया जा रहा है और लोोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।
हालांकि अभी तक अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर सके हैं कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे एक दमकलकर्मी और मलबे में फंसे व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि इससे पहले भी फ्लोरिडा के मियामी में एक 12 मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। इस बिल्डिंग में कई लोग लापता हो गए थे जबकि रेस्क्यू टीम ने 102 लोगों को सुरक्षित बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया था।
जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ था वह 12 मंजिला थी इसमे 130 से अधिक अपार्टमेंट थे। हालांकि यह बिल्डिंग क्यों गिरी इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। यह बिल्डिंग 1980 के दशक की थी, जिसकी छत पर मरम्मत का काम चल रहा था। हालांकि अधिकारियों ने मरम्मत कार्य की वजह से इसके ढहने से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications