समंदर में मछली पकड़ रहा था मछुआरा, अचानक हाथ लगा ‘समुन्द्री राक्षस’, थोड़ी सी चूक से जाती जान!

अलास्का में एक मछुआरे के हाथ अजीब मछली लगी है, जिसे लोग समुन्द्री राक्षस बता रहे हैं।

अलास्का: समंदर में ऐसे ऐसे जीव छिप हैं, जिनसे अबतक दुनिया अनजान है। ये जीव जब इंसानों के हाथ लगते हैं तो इंसान चौंक जाता है। कई बार ये जीव देखने में इतने खतरनाक होते हैं कि उसे देखकर इंसानों की चीख निकल आए। तस्वीर में एक मछुआरे के हाथ में जिस जानवर को अभी आप देख रहे हैं, वो असल में एक मछली है, बेहद खतरनाक, लेकिन क्या उसे देखकर कोई कह सकता है कि ये एक मछली है।

मछली या समुन्द्री राक्षस

मछली या समुन्द्री राक्षस

ये तस्वीर है नेट इजाक की। जो पेशे से एक मछुआरा हैं और उन्हीं के हाथ ये खतरनाक मछली लगी है। सोशल मीडिया पर इस मछली को जैसे ही लोगों ने देखा हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने इस मछली को समुन्द्री राक्षस कहना शुरू कर दिया। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था, कि ये एक मछली है। क्योंकि, देखने में ये कहीं से भी एक मछली नहीं लग रही है। नेट इजाक ने जैसे ही इस मछली की फोटो को फेसबुक पर डाला, ये तस्वीर वायरल होने लगी। लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया।

बेहद डरावनी है ये मछली

बेहद डरावनी है ये मछली

वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मछली के मुंह का आकार काफी बड़ा है और इसके दांत भी काफी बड़े बड़े हैं। इसने नेट की तरफ मुंह फाड़ रखा है जैसे ये अभी मछुआरे को निगल लेगी। मछुआरे ने इस मछली को बेहद सावधानी से पकड़ रखा है। इसके दांत इतने बड़े बड़े और तीखे हैं कि किसी इंसान को ये पल भर में चीर सकती है।

मछली देखकर घबराया मछुआरा

मछली देखकर घबराया मछुआरा

मछुआरे नेट ने इसी महीने इस मछली को समंदर से पकड़ा है, जिसे उन्होंने 9 मार्च को फेसबुक पर लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने मछली के साथ WOLF Eel कैप्शन डाला है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वो अलास्का की समंदर में मछलियां पकड़ रहे थे और इसी दौरान उनके जाल में आकर ये मछली फंस गई। जब उन्होंने इस मछली को देखा तो पहली बार में वो बुरी तरह से डर गये। उन्हें घबराहट और खुशी दोनों हो रही थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि वो इस मछली को पहले भी देख चुके हैं और ये मछली बहुत जोर से काटती है।

समंदर में अजीब जानवर

समंदर में अजीब जानवर

नेट इजाक के जाल में अकसर अजीबो-गरीब चीजें फंसती रहती हैं। इससे पहले उनकी जाल में ऑक्टोपस नुमा अजीब जानवर फंस गया था। जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने इस अजीब जानवर की तस्वीर फेसबुक पर डालकर उसके बारे में समुन्द्र का दैत्य लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+