US Presidential Election: अमेरिका में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव कब हुए थे, कौन जीता था? बहुत दिलचस्प है कहानी

US Presidential Election: अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के लिए एक कड़े मुकाबले में हैं और इस बार व्हाइट हाउस कौन पहुंचेगा, इसका किसी भी तरह से कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

लेकिन आप पहले अमेरिकी चुनाव के बारे में क्या जानते हैं? यह कब हुआ था? और उम्मीदवार कौन थे? आइये जानते हैं।

US Presidential Election

कब हुआ था अमेरिका में पहला चुनाव?

पहला अमेरिकी चुनाव 1789 में हुआ था। यह 1788 में अमेरिकी संविधान के अनुसमर्थन के एक साल बाद हुआ था। 13 सितंबर 1788 को कांग्रेस द्वारा पारित चुनाव अध्यादेश ने अनिवार्य कर दिया, कि राज्य 7 जनवरी 1789 को अपने प्रेसिडेंट इलेक्टर्स का चयन करें।

अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए मतपत्र डाले जाने की तिथि 4 फरवरी 1789 निर्धारित की।

हालांकि, सभी राज्यों ने राष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं लिया। उदाहरण के लिए, उत्तरी कैरोलिना और रोड आइलैंड ने अभी तक अमेरिकी संविधान की पुष्टि नहीं की थी। इस बीच, न्यूयॉर्क ने आंतरिक विवाद के कारण चुनाव अधिनियम पारित नहीं किया और अपने निर्वाचकों को चुनने की 7 जनवरी की समय सीमा चूक गया।

अंत में, 10 राज्यों - कनेक्टिकट, डेलावेयर, जॉर्जिया, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, न्यू हैम्पशायर, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया - के केवल 69 निर्वाचकों ने 4 फरवरी 1789 को अपने मतपत्र डाले।

जॉर्ज वाशिंगटन, जॉन एडम्स, जॉन हैनकॉक, जॉन मिल्टन और जॉर्ज क्लिंटन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार थे।

और उस वक्त राष्ट्रपति के चयन का फॉर्मूला काफी सरल था।

प्रत्येक इलेक्टर्स को दो वोट दिए गए - एक राष्ट्रपति के लिए और एक उपराष्ट्रपति के लिए।

सबसे ज्यादा वोट पाने वाला व्यक्ति राष्ट्रपति होगा, जबकि दूसरे सबसे अधिक वोट पाने वाला व्यक्ति उपराष्ट्रपति होगा।

इसके बाद परिणाम कांग्रेस को भेजे गए, जहां उन्हें अमेरिकी सीनेटरों और प्रतिनिधियों के सामने पेश किया जाएगा।

हालांकि, इलेक्शन की घोषणा होने के बाद से ही, जॉर्ज वाशिंगटन, जो पहले से ही महाद्वीपीय सेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में सेवा करने की वजह से देश के राष्ट्रीय प्रतीक थे, उनका चुना जाना तय था।

हालांकि, उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं की और कोई प्रचार नहीं किया और कोई भाषण भी नहीं दिया।

वाशिंगटन को लेकर यहां तक शक था, अगर उनके देशवासियों ने उन्हें चुना तो वे इस पद को ग्रहण करेंगे या नहीं।

जब मतदाता मतदान करने के लिए एकत्र हुए तो वे माउंट वर्नोन नाम की जगह पर थे।

पहले राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम क्या था?

4 मार्च 1789 को कांग्रेस के पास लोगों के काम को संचालित करने के लिए पर्याप्त कोरम नहीं था। बाद में 6 अप्रैल, 1789 को मतपत्रों की गिनती के लिए कांग्रेस फिर से बुलाई गई।

और उम्मीदों के मुताबिक ही, परिणाम आश्चर्यजनक नहीं था।

69 वोटों के साथ जॉर्ज वाशिंगटन को सर्वसम्मति से संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

एडम्स, जो अपने समय के सबसे बेहतरीन राजनयिक थे, वो 34 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर आए और इस तरह देश के पहले उपराष्ट्रपति बने।

जब जॉर्ज वॉशिंगटन को अमेरिकी संसद में उन्हें राष्ट्रपति

वाशिंगटन को अमेरिकी कांग्रेस यानि संसद के सचिव ने उन्हें चुने जाने की खबर दी, जिसके बाद उन्होंने एक बयान जारी किया था।

उन्होंने अपने बयान में कहा था, कि "मैं लंबे समय से अपने साथी नागरिकों की राय के प्रति इतना सम्मान रखने का आदी रहा हूं, कि उनके सर्वसम्मति से मेरे पक्ष में दिए गए मताधिकार के बारे में जानकर, मेरे पास शायद ही कोई विकल्प बचा हो। मेरी निजी भावनाएं जो भी रही हों, मेरा मानना ​​है कि मैं उनके द्वारा मुझे दिए गए सम्मान के प्रति अपनी संवेदनशीलता का इससे बड़ा सबूत नहीं दे सकता, जितना कि नियुक्ति को स्वीकार करके... मैं केवल इतना वादा कर सकता हूं, कि जो एक ईमानदार उत्साह से इस भूमिका को पूरा करने की कोशिश करूंगा।"

वाशिंगटन ने 30 अप्रैल 1789 को न्यूयॉर्क शहर के फेडरल हॉल में शपथ ली थी।

उन्होंने स्थानीय मेसोनिक लॉज से उधार ली गई बाइबिल पर पद की शपथ ली।

इस प्रकार वाशिंगटन देश के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन गए।

उन्होंने दूसरा कार्यकाल पूरा किया, जिसके लिए भी उन्हें फिर से सर्वसम्मति से चुना गया था।

इस बीच, एडम्स फिर से उपराष्ट्रपति के रूप में चुने गये।

वाशिंगटन चाहते तो तीसरा कार्यकाल भी पा सकते थे।

लेकिन इसके बजाय, उन्होंने अपने साथी राजनेताओं और देशवासियों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया और सर्वोच्च पद से विदा ले ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+