वरिंदर सिंह हैं अमेरिकी पुलिस में पहले सिख ऑफिसर

मोडेस्टो। अमेरिका की सेना के बाद अब अमेरिका की पुलिस में भी सिखों को वरीयता दी जाने लगी है। कैलिफोर्निया के मोडेस्टो शहर के पुलिस डिपार्टमेंट में पहले सिख को बतौर ऑफिसर भर्ती किया गया है।

First Sikh in US Police force

33 नौजवानों में शामिल हैं वरिंदर

पिछली 11 जून को वरिंदर खुन खुन नामक सिख नापा पुलिस एकेडमी से दो ओर ऑफिसर्स के साथ अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। भारतीय वरिंदर सिंह अमेरिकी पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती हुए 33 नौजवानों में शामिल हैं।

वरिंदर को सता रहा था एक डर

मोडेस्टो पुलिस डिपार्टमेंट में वरिंदर से पहले किसी भी सिख या फिर दाढ़ी वाले नौजवान को जगह नहीं मिली थी। यह बात वरिंदर की हिम्‍मत को भी कम कर रही थी।

उन्‍हें इस बात पर यकीन नहीं था कि वह कभी भी अमेरिकी पुलिस डिपार्टमेंट में जगह हासिल नहीं कर पाएंगे। अपनेइस डर की वजह से वह इस मौके को खोने तक को भी तैयार हो चुके थे।

रंग लाईं कोशिशें

इसके बाद हिम्‍मत जुटाकर उन्‍होंने आखिरी कोशिश के तौर पर पिछले वर्ष पुलिस डिपार्टमेंट के चीफ गैलेन कैरोल तक पहुंच बनाई और नौकरी के लिए अप्लाई करने के साथ ही दाढ़ी और पगड़ी पहनने संबंधित अपनी इच्छा जाहिर की।

सिमरतपाल सिंह के बाद वरिंदर

इसके बाद उनकी इस मांग को मान लिया गया और फिर जो कुछ हुआ वह अपने आप में एक इतिहास है। पुलिस चीफ कैरोल के मुताबिक वरिंदर के शामिल होने के साथ और सिख नौजवानों के लिए भी नए रास्ते खुलेंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष सिमरतपाल सिंह नामक युवक ने जब अमेरिकी सेना के खिलाफ धार्मिक चिन्‍ह और पगड़ी पहनने से जुड़ा मुकदमा दायर किया और फिर उन्‍हें जीत हासिन हुई। सिखों के लिए सेना और पुलिस में सिमरतपाल सिंह ने सफलता के नए दरवाजे खोले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+