Jamie Dornan: छोटे से कीड़े को हाथ लगाना पड़ा भारी, इस मशहूर अभिनेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

हॉलीवुड फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' और 'फिफ्टी शेडर डार्कर' से दुनिया भर में मशहूर हुए अभिनेता जेमी डोर्नन अस्पताल में भर्ती हो गए थे। उन्होंने एक जहरीले कीड़े को छू लिया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 41 वर्षीय अभिनेता अपने दोस्तों के साथ पुर्तगाल में छुट्टियां मना रहे थे। यहीं पर उन्होंने एक कैटरपिलर को छू लिया था। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।

Jamie Dornan heart attack

तेज दर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जेमी डोर्नन के दोस्त गॉर्डन स्मार्ट को भी बिल्कुल इसी समस्या का सामना करना पड़ा। इस वजह से वो भी अस्पताल में भर्ती हुए थे।

जेमी डॉर्नन ने स्वीकार किया कि वे बेहद भाग्यशाली हैं कि अब तक जिंदा हैं। गॉर्डन ने बताया कि कैसे होटल में उनका पहला दिन 'शानदार' रहा। लेकिन 24 घंटे बाद ही उन्हें 'बाएं हाथ में झुनझुनी और बाएं हाथ में गुदगुदी' महसूस होने लगी। उन्होंने सोचा कि अधिक ड्रिंग्स लेने की वजह से ऐसा हो रहा है। हालांकि बाद में उन्हें पता चला कि एक कैटरपिलर की वजह से उन्हें ये सब हुआ जो कि काफी जहरीला होता है।

इस कैटरपिलर के शरीर में बेहद सूक्ष्म बाल होते हैं जिसे छूने पर वो शरीर में धंस जाते हैं। इन बालों में थाउमेटोपोइन नामक एक प्रोटीन होता है जो बेहद जहरीला होता है। इसकी वजह से त्वचा, आंख और गले में जलन होने लगती है।

अभिनेता डॉर्नन के दोस्त स्मार्ट ने बताया कि वो एक डॉक्टर के बेटे हैं। मुझे जल्द ही पता चल गया कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। ये दिल का दौरा शुरू होने का संकेत हो सकता है। इसके बाद वे दोनों दोस्त भागकर एक स्थानीय चिकित्सा केंद्र में पहुंचे।

डॉर्नन के अस्पताल पहुंचने के 20 मिनट बाद स्मार्ट को भी वहीं लक्षण दिखाई देने लगे। अभिनेता डॉर्नन के दोस्त ने कहा कि उनका बायां और दायां पैर सुन्न हो गया जिसके बाद वो भी फौरन अस्पताल पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+