पिता को पता चली 14 साल के बेटे के Gay होने की बात, बॉयफ्रेंड के साथ देखने पर भड़का और फिर...

न्यूयॉर्क: जहां एक तरफ समलैंगिकता को समाज में मान्यता मिलने लगी है, कई देशों में इसे कानूनी मान्यता मिल गई है। लेकिन वहीं दूसरी कई देशों में ये अपराध है और समाज में इसे गलत नजर से देखा जाता है। कई पश्चिमी देशों में अभी भी इसे मान्यता नहीं मिली है और लोग इसे नफरत की नजर से देखते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के नवेदा में सामने आया है। यहां एक पिता ने 14 साल के बेटे की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे उसके गे होने की बात पता चल गई।

बेटे के गे होने पर मारी गोली

बेटे के गे होने पर मारी गोली

ये खुलासा लड़के की मां ने किया। उसने बताया कि पिता के मन में मन में बेटे के गे होने को लेकर काफी गुस्सा था और उन्हें लगता था कि इससे बेहतर उनका बेटा ही नहीं होता। पुलिस ने बताया कि 53 साल के वेन्डेल मेल्टन ने इस बात से नाराज होकर अपने बेटे गिओवानी मेल्टन को गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच गिओवानी के गे होने को लेकर बहस हो रही थी।

पिता को किया गिरफ्तार

पिता को किया गिरफ्तार

वेन्डेल मेल्टन के पिता को ये भी पता चला कि उसका एक बॉयफ्रेंड भी हैं। उसने अपने बेटे को उसके बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस तुंरत गिओवानी के फ्लैट पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गिओवानी फ्लैट में अकेले रहता था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पिता पर हत्या और बच्चे के शोषण का आरोप है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

भारत में भी सामने आया था मामला

भारत में भी सामने आया था मामला

गौरतलब है कि अक्टूबर में भारत में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। हैदराबाद में इसरो वैज्ञानिक कि हत्या समलैंगिक सम्बन्धों के चलते की गई थी। इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर में काम करने वाले एस सुरेश की बॉडी एक अक्टूबर को हैदराबाद के उनके फ्लैट में मिली थी। पुलिस ने बात में हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद

पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद

इसरो वैज्ञानिक की हत्या करने वाले आरोपी का नाम जनगमा श्रीनिवास बताया गया था, वह एक लैब टेक्निशियन था। पुलिस का दावा था कि इसरो वैज्ञानिक और श्रीनिवास के बीच गे संबंध थे। दोनों के बीच संबंध के पेमेंट को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद श्रीनिवास ने इसरो वैज्ञानिक एस सुरेश की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- गे-पार्टनर ने की थी इसरो साइंटिस्ट की हत्या, संबंध बनाने के बाद किया था मर्डर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+