अमेरिका के लोकप्रिय शो में उठा भारतीय किसानों का मुद्दा, अब ट्रेवर नोआ ने किसान आंदोलन को समझाया

Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानो को जिस तरह से विदेशी हस्तियां अपना समर्थन दे रही हैं,उसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिस तरह से अमेरिकन पॉपस्टार रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था, उसके बाद देशभर में एक तबके ने इसका विरोध किया और किसानों के मुद्दे को भारत का आंतरिक मुद्दा बताते हुए एकजुट होने की बात कही थी। रिहाना, के बाद ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा ने भी किसानों के आंदोलन पर ट्वीट किया था। यह विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अमेरिका के लोकप्रिय व्यंगात्मक न्यूज प्रोग्राम द डेली शो के होस्ट ट्रेवर नोआ ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है।

noa

ट्रेवर नोआ ने ट्वीट करके भारतीय किसानों के आंदोलन के बारे में एक वीडियो साझा किया है। ट्वीट में नोआ ने लिखा आखिर भारत में किसान प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। सरकार ने दशकों पुरानी कृषि कानूनों को बदलने की कोशिश की और तभी लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।अगर आप नहीं जानते हैं तो अब जान जाएंगे। 8 मिनट के वीडियो में दिखाया गया है कि आखिर किसान किन मुद्दों की वजह से प्रदर्शन कर रहे हैं और तकरीबन दो महीने से दिल्ली की सड़कों पर डटे हैं।

वीडियो की शुरुआत में नोआ कहते हैं कि हम भारत की बात कर रहे हैं क्योंकि वैश्विक प्रद्शन के साल में भारत में सबसे बड़ा प्रदर्शन चल रहा है। वीडियो में किसानों के डर के बारे में बताया गया है कि उन्हें लगता है कि एमएसपी को खत्म कर दिया जाएगा और कृषि का निजिकरण हो जाएगा, अहम बात यह है कि इस वीडियो में सरकार की ओर से कोई बयान नहीं दिखाया गया है। नोआ वीडियो में कहते हैं कि पिछले साल ने हमे कुछ सिखाया है तो वह यह कि किसानों को हमे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमे पूरी दुनिया में किसानों की जरूरत है।

बता दें कि किसान पिछले तकरीब तीन महीने से केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कई राउंड की बात के बाद भी किसानों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म नहीं हो सका है। एक तरफ जहां किसान तीनों कानूनों को वापस लिए जाने से कम पर राजी नहीं हैं तो दूसरी तरफ सरकार इन कानूनों को वापस लिए जाने के पक्ष में नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में एक बार फिर से दोहराया है कि बातचीत के लिए दरवाजे खुले हैं और वो सिर्फ एक फोन की दूरी पर हैं।

यहां देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+