पीएम की रेस में चल रही इटली की महिला नेता ने शेयर किया रेप का VIDEO, मचा बवाल

रोम, 22 अगस्तः इटली में अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रही दक्षिणपंथी नेता जार्जिया मेलोनी ने सोमवार को एक प्रवासी द्वारा एक यूक्रेनी महिला के साथ ब्लात्कार का वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मेलोनी के प्रतिद्वंदियों ने आरोप लगाया है कि वह ध्रुवीकरण की राजनीति कर मत हासिल करना चाहती हैं और इसके लिए उन्हें एक महिला की अस्मिता तक की परवाह नहीं है।

Georgia Meloni

दरअसल जार्जिया मेलोनी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें गिनी के 27 वर्षीय एक प्रवासी ने 55 वर्षीय यूक्रेनी महिला के साथ बलात्कार किया था। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक 55 वर्षीय महिला पर रविवार तड़के पियासेन्ज़ा शहर में एक फुटपाथ पर गिनी के शरणार्थी ने हमला किया था। इस घटना को किसी ने गली के सामने वाले अपार्टमेंट से फिल्माया था। पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

इसके बाद ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए मेलोनी ने लिखा कि एक शरण चाहने वाली यूक्रेनी महिला के खिलाफ यौन हिंसा के इस कृत्य को चुप नहीं रहना चाहिए। मैं इस महिला को गले लगाना चाहती हूं। मैं अपने शहरों की सुरक्षा बहाल करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगी। मेलोनी द्वारा इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टिटो डेमोक्रेटिको (पीडी) ने वीडियो पोस्ट करने के लिए मेलोनी की आलोचना की। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टिटो डेमोक्रेटिको ने कहा कि यह एक शर्मनाक प्रचार करने का तरीका है। कोई बलात्कार के वीडियो के साथ चुनावी प्रचार कैसे कर सकता है?

ट्विटर पर केंद्र-वाम डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडी) के नेता एनरिको लेट्टा ने लिखा, "बलात्कार की छवियों का उपयोग करना अशोभनीय है। चुनावी उद्देश्यों के लिए ऐसा करना और भी अशोभनीय है।" इसके साथ ही एक अन्य मध्यमार्गी नेता, कार्लो कैलेंडा ने मेलोनी के ट्वीट को "अनैतिक" कहा। सोमालियाई मूल की प्रसिद्ध इतालवी लेखिका इगियाबा सिगो ने भी मेलोनी पर बलात्कार पीड़िता का शोषण करने का आरोप लगाया।

बतादें कि जार्जिया मेलोनी को इटली का अगला प्रधानमंत्री बताया जा रहा है। उनकी धुरदक्षिणपंथी नीतियों के कारण मेलोनी को इटली की "मरीन ली पेन" कहा जाता है। मेलोनी की ब्रदर्स आफ इटली जनमत सर्वेक्षणों में मामूली अंतर से वाम मध्यमार्गी- डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडी) से आगे चल रही है और वह अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है।

जार्जिया मेलोनी अगर प्रधानमंत्री बनती हैं तो वे न सिर्फ इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी बल्कि यह इटली की राजनीति में एक बवंडर की तरह होगा क्योंकि उनकी ब्रदर्स आफ इटली की वैचारिक और राजनीतिक जड़ें इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के समर्थकों द्वारा शुरू किये गए इटालियन सोशल मूवमेंट (एमएसआई) से जुड़ी हैं और उसकी ही उत्तराधिकारी मानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+