सिलेब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की कोरोना से मौत, मुंबई में रखी थी ग्रैंड पार्टी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। दुनिया का सुपरपावर भी इस कोरोना वायरस की चपेट में आने से खुद को रोक नहीं सका। अमेरिका में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आम से लेकर खास लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना की चपेट में आने से भारतीय मूल के सिलेब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की मौत हो गई।

भारतीय मूल के सिलेब्रिटी शेफ की मौत
कोरोना वायरस से संक्रमित फ्लॉएड कार्डोज अमेरिका के न्यू जर्सी में रहते थे। इसी महीने वो भारत आए थे। भारत से लौटने के बाद उनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए। 59 साल के फ्लॉएड में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण पाए गए। 19 मार्च को उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया, जिसके बाद उन्हें फौरन आइसोलेशन में रखा गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। फ्लॉएड की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई।

भारत की बढ़ी टेंशन
शेफ फ्लॉएड की मौत और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल फ्लॉएड ने इसी महीने मुंबई में ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। फ्लॉएड निधन से अब इस पार्टी में शामिल हुए लोगों की टेंशन बढ़ गई है।

मुंबई से न्यूयार्क पहुंचने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव
फेमस सिलेब्रिटी शेफ फ्लॉएड बॉम्बे कैंटीन और ओ पेड्रो नाम के रेस्टोरेंट चलाते हैं। मुंबई और गोवा में इस रेस्टोरेंट की चेन चलती है। मार्च में ही वो अपने रेस्टोरेंट के काम से भारत आए थे। उन्होने मुबंई में ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में 200 लोग शामिल हुए थे। इसी के बाद वो मुबंई से न्यूयार्क लौटे थे, जहां टेस्ट करने पर पाया गया कि उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। फ्लॉएड की मौत के बाद अब उन लोगों की तलाश की जा रही थी, जो उनके संपर्क में आए थे। आपको बता दें कि अमेरिका में कोरो ना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। वहीं भारत में 600 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। खबर लिखे जाने तक भारत में कोरोना वायरस के चलते मरने वालों की तादात 12 हो गई।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications