रेस्तरां में 34000 रुपए का खाना खाया, फिर ड्रामा करके पूरा परिवार हो गया रफूचक्कर, अब पुलिस ने ऐसे दबोचा
UK Restaurant News: ब्रिटेन के एक रेस्टोरेंट में अजीब घटना घटी। यहां एक महिला के साथ परिवार के 8 लोगों ने खाना खाया और फिर ड्रामा करके बिना बिल दिए वहां से रफूचक्कर हो गए, जिसके बाद अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला ब्रिटेन के वेल्स के बेला सियाओ स्वानसी (Bella Ciao Swansea) नाम के एक रेस्टोरेंट का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रेस्टोरेंट अभी नया खुला है, ऐसे में नए-नए खुले रेस्तरां के साथ एक फैमिली ने 'खेला' कर दिया।

अब पूरे परिवार को 5 स्टार रेस्तरां के खाने का बिल ना चुकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले ही ये परिवार 329 पाउंड यानी लगभग 34,000 रुपए का बिल चुकाए बिना रेस्तरां से फरार हो गया था।
यह घटना तब सामने आई जब बेला सियाओ स्वानसी ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "उस परिवार के लिए जो आज शाम बिल का भुगतान किए बिना रेस्तरां छोड़ गया, आप पर शर्म आती है!!" पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करके बताया कि इस फैमिली ने कई रेस्टोरेंट में ऐसा काम किया है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार दंपति की पहचान 39 वर्षीय एन मैक्डोनाघ और 41 वर्षीय बर्नार्ड मैक्डोनाघ के रूप में हुई है। दंपति ने पोर्ट टैलबोट (वेल्स) के सैंडफील्ड्स में करीब 48 किलोमीटर के दायरे में 5 रेस्तरां में खाना खाया था।
ऐसे में अब यूके के रेस्तरां में कई बार खाना खाकर भागने और $1200 (लगभग 1 लाख रुपए) से ज्यादा का मुफ्त भोजन करने वाली फैमिली का भंडाफोड़ किया है। दोनों को धोखाधड़ी के पांच मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साउथ वेल्स पुलिस की एक पोस्ट के अनुसार पत्नी ऐन पर भी चोरी के चार आरोप लगाए गए थे।
बिल मांगा तो बच्चा छोड़कर गए फिर...
रेस्टोरेंट ने बताया कि महिला ने कार्ड से भुगतान करने की कोशिश की, लेकिन दो बार पेमेंट नहीं हुआ तो फिर उसने कहा कि उसका बेटा अंदर इंतजार करेगा, जबकि वह अपना "अन्य कार्ड" लेने के लिए बाहर गई थी, इसके बाद वो वापस नहीं लौटी और फिर बेटे को एक फोन आता है और कहता है उसे जाना होगा।
रेस्टोरेंट ने आगे कहा कि हमारे पास आपसे संपर्क करने का कोई तरीका नहीं था, क्योंकि रिजर्वेशन के लिए जिस नंबर का कॉल किया था वह फर्जी था! इसलिए हमारे पास पुलिस को रिपोर्ट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications