पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में 'Fake Wedding', जानिए क्या है पूरा मामला

Fake Wedding: पाकिस्तान के विश्वविद्यालय में दो सीनियर छात्रों के बीच शादी कराई गई। यह शादी फेक शादी थी, दोनों की शादी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

fake wedding

Fake Wedding: पाकिस्तान के लाहौर स्थित यूनिवर्सिटी में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी चर्चा इंटरनेट पर हो रही है। दरअसल विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे विश्वविद्यालय के एक छात्र और छात्रा का विवाह कराया गया। अहम बात यह है कि शादी के दौरान तमाम अलग-अलग परंपराओं, रीति-रिवाज का पालन किया गया। शादी के कार्यक्रम में संगीत समारोह से लेकर सभी परंपराओं का पालन किया गया। यूं तो आम शादी में माहौल काफी तनावपूर्ण होता है, दूल्हा और दूल्हन काफी तनाव में रहते हैं, लेकिन इस शादी में हर कोई खुश नजर आ रहा था, किसी के चेहरे पर कोई तनाव नजर नहीं आ रहा था।

इस शादी पर काफी भारी भरकम खर्चा किया गया, शादी में कैटरिंग का आलीशान इंतजाम किया गया था, मेहमानों को बुलाया गया था, शादी से जुड़े तमाम कार्यक्रम बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हुए। लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइसंटे के छात्रों ने एनुएल फंक्शन में दो छात्रों की शादी का कार्यक्रम आयोजित करके बताया कि आखिर कैसे शादी को बेहद खुशनुमा माहौल में कराया जा सकता है। कॉलेज के दो सीनियर छात्र और छात्राओं के बीच यह शादी कराई गई। शादी के दौरान छात्र बॉलीवुड के गानों में डांस करते नजर आए। शादी ने दूल्हा और दूल्हन भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

यहां दिलचस्प बात यह है कि यह शादी फेक शादी है, जिसमे दो सीनियर्स ने हिस्सा लिया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 525 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इंटरनेट पर एक हिस्सा ऐसा है जो इसकी तारीफ कर रहा है तो दूसरा तबका ऐसा है जो इसकी आलोचना कर रहा है और कह रहा है कि शादी दो लोगों के बीच पवित्र मिलन है, ऐसे में इसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ये तो रियल घर-घऱ वाला खेल हो गया। दूसरे यूजर ने पूछा आखिर इसका मकसद क्या है। बहरहाल इस शादी पर आपका क्या कहना है, आप भी अपनी राय व्यक्त कीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+