फ़ेसबुक के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने क्यों छोड़ी नौकरी

फ़ेसबुक, एलेक्स स्टॉमस
Getty Images
फ़ेसबुक, एलेक्स स्टॉमस

फ़ेसबुक के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एलेक्स स्टॉमस ने नौकरी छोड़ दी है. वो अब स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के फेलो होंगे.

मार्च में आई सुरक्षा विभाग में बदलाव की ख़बरों के बाद उनका जाना तय माना जा रहा था.

फ़ेसबुक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर शेरिल सैंडबर्ग ने कहा कि एलेक्स स्टॉमस की कंपनी में "अहम भूमिका" रही है.

39 साल के एलेक्स स्टॉमस साल 2015 में फ़ेसबुक से जुड़े थे. वो इस महीने कंपनी को अलविदा कह देंगे.

फेसबुक
Getty Images
फेसबुक

वो उस समय अपने पद पर बने थे जब फ़ेसबुक के प्लेटफॉर्म से ग़लत सूचनाएं प्रसारित की जा रही थी और डेटा सुरक्षा को लेकर विवाद छिड़ा था.

न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए एलेक्स स्टॉमस ने फ़ेसबुक में अपने तीन साल के कार्यकाल को "मुश्किलों भरा" बताया है.

उन्होंने कहा, "मैंने जो भी सीखा है, उसे आत्मसात करता हूं और उसका बेहतर इस्तेमाल करूंगा."

एलेक्स स्टॉमस ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट में लिख है, "मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने दुनिया के बेहतरीन सुरक्षा अधिकारियों के साथ तब काम किया जब कोई तकनीक कंपनी जोख़िम भरे माहौल का सामना कर रही थी."

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
Getty Images
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

कैम्ब्रिज़ एनालिटिक् के बाद आलोचना

स्टैनफ़ोर्ड ने कहा है कि एलेक्स स्टॉमस उस समूह के जुड़ेंगे, जो सूचनाओं के नए ख़तरे पर काम कर रहा है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक एलेक्स स्टॉमस की जगह पर कौन आएगा, इसकी योजना अभी फ़ेसबुक के पास नहीं है.

फ़ेसबुक ने एक बयान में कहा है, "इस साल की शुरुआत में हमने सुरक्षा इंजीनियरों, विशेषज्ञ और दूसरे दक्ष लोगों को मुख्य टीम में शामिल किया था. ये फेक़ अकाउंट का पता लगा रहे हैं, जो ग़लत सूचनाएं फैलाते हैं."

कैम्ब्रिज़ एनालिटिक्स प्रकरण के बाद एलेक्स स्टॉमस की खूब आलोचना हुई थीं.

कैम्ब्रिज एनालिटिका
EPA
कैम्ब्रिज एनालिटिका

उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा था कि वो और बेहतर काम कर सकते थे. इसके बाद से ही उनके जाने की अफवाहें तेज़ हो गई थी.

अब फ़ेसबुक के शेरिल सैंडबर्ग ने कहा है कि सुरक्षा चुनौतियों को कैसे निपटा जाए, इस दिशा में एलेक्स स्टॉमस ने अहम भूमिका निभाई थी.

उन्होंने फ़ेसबुक के साझेदारों के साथ कंपनी के रिश्ते बेहतर स्थापित किए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+