नीस की सड़क पर पिन की तरह उड़ रही थीं डेडबॉडीज!
पेरिस। फ्रांस के शहर नीस में नेशनल डे के मौके पर जो कुछ भी हुआ, उस बारे में आईएसआईएस ने पहले ही आगाह कर दिया था। आईएसआईएस ने पहले ही चेतावनी दी थी कि फ्रांस में इस तरह के हालात होने वाले हैं जिसके बाद लोग सड़कों पर भी निकलने से डरेंगे।

नीस में यही हुआ और इस हमले को जिन लोगों ने अपनी आंखों से देखा है, निश्चित तौर पर उन्हें कुछ दिनों तक नींद नहीं आने वाली है। 25 टन के ट्रक को नीस की सड़क पर एक ड्राइवर 'अल्लाह हू अकबर' चिल्लाते हुए, बच्चों, महिलाओं और बूढ़ों पर से दौड़ाते हुए ले जाता है।
यह ड्राइवर ट्यूनीशिया का रहने वाला था। इस हमले को देखने वाले एक शख्स की मानें तो ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि वह लोगों को किसी पिन की तरह हवा में उड़ाते हुए ले गया।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय यह ट्रक फुटपाथ पर चढ़ा उसकी स्पीड 40 मील प्रति घंटा थी। हमले के बाद लोग अपने बच्चों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए भाग रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications