सौर मंडल के बाहर ग्रहों के एक समूह की हुई पहचान, वहां भी जीवन है संभव!
नई दिल्ली। ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हमारे सौर मंडल के बाहर ग्रहों के एक समूह की पहचान की है जहां रासायनिक स्थितियां हैं जो शायद पृथ्वी पर जीवन का कारण बनी होंगी। वैज्ञानिकों ने पाया है कि पृथ्वी जैसे एक चट्टानी ग्रह की सतह पर जीवन के विकास की संभावनाएं हैं और इना संबंध ग्रह के होस्ट स्टार से है। साइंस अडवांस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में दावा किया गया है कि पृथ्वी पर पहले पहल हुए जीवन के विकास की स्थिति की ही तरह तारों ने पराबैंगनीकिरणों (यूवी) के प्रकाश को उसी तरह इन ग्रहों पर भी छोड़ा जिससे इन ग्रहों में भी जीवन की शुरुआत हो सकती है।

आपको बता दें कि धरती पर यूवी प्रकाश से केमिकल रिएक्शन होते हैं और इससे जीवन का निर्माण होता है। दावो की मानें तो इन ग्रहों पर जीवन संभव है और ग्रह की सतह पर पानी मौजूद हो सकता है। आपको बता दें कि ग्रहों के समूह में से एक ग्रह अभी तक खोजा गया सबसे कम घनत्व वाला बाहरी ग्रह है।
बड़े आकार के इस ग्रह का आसमान आंशिक रूप से साफ है और इसके वायुमंडल में धातुओं की मौजूदगी के ठोस संकेत मिले हैं। डब्ल्यूएएसपी -127 बी का अर्द्धव्यास बृहस्पति ग्रह से 1.4 गुणा ज्यादा है लेकिन इसका द्रव्यमान बृहस्पति का केवल 20 प्रतिशत है। हमारे सौरमंडल में इस ग्रह के समान कोई दूसरा ग्रह नहीं है और यह आज तक खोजे गए हजारों बाहरी ग्रह में से सबसे दुर्लभ है।












Click it and Unblock the Notifications