अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व पत्नी इवाना ट्रंप का निधन
वॉशिंगटन, 15 जुलाई। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व पत्नि इवाना ट्रंप का निधन हो गया है। 73 साल की इवाना ट्रंप का मैनहटन में गुरुवार को 12.40 बजे निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार इवाना ट्रंप को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। इवाना ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका ट्रंप और एरिक ट्रंप की मां हैं। मां के निधन पर एरिक ट्रंप ने कहा कि हमारी मां अद्भुत महिला थीं, बिजनेस में बेहतरीन, विश्व स्तरीय एथलीट, बेहद खूबसूरत, खयाल रखने वाली और अच्छी दोस्त। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, मैं बहुत ही दुख के साथ इस बात की जानकारी देना चाहता हूं कि इवाना ट्रंप का उनके घर पर निधन हो गया। इवाना के निधन पर उनकी बेटी इवांका ने इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी मां को अंतिम विदाई दी उन्होंने लिखा कि आपकी याद को दिल में जिंदा रखूंगी।

बता दें कि इवाना ट्रंप ने 1988 में एक इंटरव्यू में कहा था कि डोनाल्ड मुझे ट्विन बुलाते हैं और मैं उन्हें डोनाल्ड बुलाती हूं। डोनाल्ड ट्रंप के निधन के बाद ओप्रा विनफ्रे को 1992 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अब मैं किसी पुरुष को अपने ऊपर अधिकार नहीं करने दूंगी। डोनाल्ड ट्रंप से तलाक के बाद में इवाना ट्रंप ने दो बार शादी की। उन्होंने इटली के बिजनेसमैन रिकार्डो मैजुचेल्ली से 1995 में शादी की, लेकिन दो साल बाद ही तलाक हो गया। इसके बाद मॉडल रोसानो रूबिकोंडी से 2008 में शादी की। इटली के मॉडल रोसानो इवाना ट्रंप से 20 साल छोटे थे। लेकिन दोनों का एक साल के बाद तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications