KP Oli Arrested: बालेन शाह के पीएम बनते ही नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
Ex Nepal PM KP Oli Arrested: एक बड़ी खबर नेपाल से है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सितंबर में हुए Gen Z विरोध प्रदर्शनों को हिंसक तरीके से दबाने से जुड़े एक हत्या के मामले में शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। इस हिंसा की वजह से उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा था। यह बड़ा मामला बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने के एक दिन बाद सामने आया है।
नेपाली कांग्रेस के नेता और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों नेताओं को भक्तपुर में उनके घरों से अरेस्ट किया गया है।

आपको बता दें कि ओली पर आरोप है कि रिपोर्ट में कहा गया था कि जेन-जी प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोली चलाई गई, जिसके चलते कई छात्रों की मौत हुई थी। अगरो ओल पर आरोप सिद्ध होते हैं तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है। गौरतलब है कि इसी प्रदर्शन के चलते ओपी ओली को सत्ता से बदेखल होना पड़ा था।
KP Oli Profile: प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
के. पी. शर्मा ओली का जन्म 22 फरवरी 1952 को नेपाल के तेह्रथुम जिले में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया, उनके पिता मोहन प्रसाद ओली सीमित शिक्षा वाले एक ब्राह्मण किसान थे, ओली ने अपनी प्राथमिक शिक्षा पास के प्रणामी मिडिल स्कूल में पूरी की। । उन्होंने 1970 में आदर्श माध्यमिक विद्यालय से अपनी एसएलसी परीक्षा पूरी की।
KP Oli kaun Hai:पूरा नाम खड्ग प्रसाद शर्मा
मालूम हो कि केपी ओली, जिनका की पूरा नाम खड्ग प्रसाद शर्मा ओली हैं, ने 2015 से 2016, 2018 से 2021 और 2024 से 2025 तक नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में सत्ता संभाली है। वे 2014 से कम्युनिस्ट पार्टी CPN (UML) के अध्यक्ष हैं, ओली 2017 से 2025 तक संसद सदस्य थे। 5 मार्च 2026 के आम चुनाव में ओली को झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में बालेन शाह ने हराया, जिन्होंने ओली के 18,734 वोटों के मुकाबले 68,348 वोट हासिल किए थे और उन्होंने 27 मार्च को ही पीएम पद की शपथ ली थी।
#WATCH | Kathmandu, Nepal: Former Nepal Prime Minister KP Sharma Olis party CPN-UML has called for an emergency secretariat meeting after he was taken into custody from his residence in Gundu, Bhaktapur, by Nepal Police. Visuals of party leaders arriving for the meeting.… pic.twitter.com/lEyeRgcQDp
— ANI (@ANI) March 28, 2026












Click it and Unblock the Notifications