Elon Musk के ट्विटर खरीद पर पर्यावरण साइंटिस्ट्स नाराज क्यों? 50% ने छोड़ा Twitter, जानिए वजह

पिछले साल अक्टूबर में एलन मस्क की ट्विटर डील से बड़ी संख्या में पर्यावरण वैज्ञानिक नाराज हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पर्यावरण से जुड़े करीब 50 प्रतिशत साइंटिस्ट्स ऐसे हैं जिन्होंने ट्विटर छोड़ दिया।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर पिछले कुछ दिनों के भीतर पर्यावरण वैज्ञानिकों की सक्रियता घटी है। जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा जैसे मुद्दों को लेकर अब ट्वीटर पर काफी कम साइंटिस्टस एक्टिव हैं। एक अध्ययन के मुताबिक ट्विटर का उपयोग करने वाले पर्यावरण साइंटिस्ट्स में से कुल 52 प्रतिशत ही वैज्ञानिक सक्रिय हैं।

एलन मस्क ने पिछले दिनों टॉप माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स कब्जा कर लिया। लेकिन इस डील के बीच ट्विटर पर सक्रिय लगभग आधे पर्यावरणविदों ने इस प्लेटफॉर्म पर सक्रियता कम कर दी है। एमएस एजुकेशन अकादमी के शोधकर्ताओं ने इसको लेकर एक अहम शोध की है। जिसमें 3,80,000 ट्वीटर यूजर पर्यावरण साइंटिस्ट्स को शामिल किया गया। ये ऐसे वैज्ञानिक हैं, जो पर्यावरण को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे।

Environmental scientists angry over Elon Musk

ट्रेंड्स इन इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में ये तथ्य सामने आए कि ट्विटर पर पर्यावरण की समस्याओं को लेकर चर्चा ट्वीटर पर कम हो गई है। शोधकर्ताओं की टीम ने कहा कि कहा हालांकि की ट्विटर सोशल मीडिया के क्षेत्र का एक बड़ा प्लेटफार्म है। लेकिन ट्वीटर डील के बाद पर्यारवरण साइंटिस्ट्स की रूचि में इसमें कम हुई है। शोधकर्ताओं ने लिखा, " यह एक गंभीर विषय है कि पर्यावरण के प्रति जागरूक उपयोगकर्ताओं की भागीदारी में कोई भी बदलाव इस बात पर गंभीर सवाल उठाता है कि पर्यावरण संरक्षण के बारे में बातचीत को कहां ट्रैक किया जाए और जनता के पर्यावरण-समर्थक वर्गों को कैसे जुटाया जाए।"

लेखकों ने अपने शोध में पर्यावरण संचार के विभिन्न तरीकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने आह्वान किया कि ट्वीटर को लेकर पर्यावरण वैज्ञानिकों के रूचि में बदलाव एक अलग विषय की ओर संकेत करता है। हालांकि इससे पहले यह सामूहिक रूप से पर्यावरण परिवर्तन को लेकर चर्चा के लिए एक उपयोगी मंच साबित हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+