America में चीनी छात्रों की एंट्री बंद? जानिए Donald Trump के इस फैसले के पीछे क्या है वजह

America News: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन अब चीनी छात्रों के वीज़ा रद्द करना शुरू करेगा, विशेष रूप से उन छात्रों के जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) से जुड़े हैं या संवेदनशील क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे हैं।

रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, 'अमेरिका अब उन चीनी छात्रों के वीज़ा रद्द करेगा, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हैं या महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे हैं।'

पहले भी लिया जा चुका है ऐसा फैसला

यह पहली बार नहीं है जब चीनी छात्रों के खिलाफ इस तरह की सख्ती दिखाई गई है। 2020 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी हजारों चीनी ग्रेजुएट छात्रों और शोधकर्ताओं के वीज़ा रद्द कर दिए गए थे, जिनका संबंध चीन की सैन्य यूनिवर्सिटीज़ से बताया गया था।

America

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए बढ़ती चिंता

इस कदम से अमेरिका में पढ़ रहे चीनी छात्रों के बीच अनिश्चितता और चिंता बढ़ गई है। ट्रंप प्रशासन पहले से ही अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर कड़े कदमों के लिए जाना जाता है, और अब इस नए फैसले से ये चिंता और गहराने वाली है।

अमेरिकी यूनिवर्सिटीज़ पर असर

अमेरिका में पढ़ाई करने वाले में चीनी छात्रों की संख्या बहुत ज्यदा है और अमेरिकी यूनिवर्सिटीज़ को अंतरराष्ट्रीय छात्रों की फीस से बड़ी मात्रा में फंडिंग मिलती है। 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में अमेरिका में 11 लाख से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र पंजीकृत थे, जो कि पिछले साल के मुकाबले 7% की वृद्धि है।

ये भी पढ़ें Ramaphosa Vs Trump: जिस फोटो को दिखाकर ट्रंप ने अफ्रीकी राष्ट्रपति को चमकाया वो फर्जी निकली, US की किरकिरी

ट्रंप की नई वीज़ा नीति

रूबियो ने यह भी बताया कि अमेरिका अब उन विदेशी अधिकारियों और व्यक्तियों पर भी वीज़ा प्रतिबंध लगाएगा, जो अमेरिकियों को विदेश में सेंसर करने के आरोप में शामिल हैं। यह कदम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के नाम पर उठाया गया है।

अमेरिका-चीन संबंधों में और तल्खी के संकेत

अमेरिका में पढ़ाई की योजना बना रहे चीनी और अन्य विदेशी छात्रों के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है। इससे न केवल अमेरिका-चीन संबंधों में और तल्खी आएगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर शिक्षा और कूटनीति के बीच खिंचाव भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें US Visa: अमेरिका जाने वालों के लिए बड़ा झटका, नई वीजा इंटरव्यू प्रक्रिया पर रोक, जानिए किन लोगों पर होगा असर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+