तिरंगे के रंग में रंगी न्यूयॉर्क की एंपायर स्टेट बिल्डिंग
न्यूयॉर्क। भारत ने शनिवार को आजादी के 69वें वर्ष का जश्न मनाया। इस मौके पर जहां देश भर में धूम रही तो वहीं अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एंपायर स्टेट बिल्डिंग ने भी भारत की आजादी को अपने ही अंदाज में सलाम किया। एंपायर स्टेट बिल्डिंग इस मौके पर तिरंगे के रंग में रंग गई है।

बिल्डिंग के आफिशियल ट्विटर पेज पर जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस को सम्मान देने के मकसद और न्यूयॉर्क में आयोजित 35वीं इंडिया डे परेड के मौके पर बिल्डिंग के टॉप को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है।
ट्विटर पर इस बिल्डिंग की एक फोटोग्राफ शेयर की गई है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही इस बिल्डिंग पर मां काली की फोटोग्राफ भी डिस्प्ले हुई थी जिसका मकसद दुनिया में बुराईयों को खत्म करने का संदेश देना था।












Click it and Unblock the Notifications