बिना अंगों के पैदा हुए बेटे को थामे एक पैर वाले पिता की फोटो ने जीता प्रथम पुरस्कार
तुर्की के एक फोटोग्राफर ने अपनी एक शानदार फोटो के लिए प्रतिष्ठित सिएना फोटो अवॉर्ड्स 2021 जीता है।
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। तुर्की के एक फोटोग्राफर ने अपनी एक शानदार फोटो के लिए प्रतिष्ठित सिएना फोटो अवॉर्ड्स 2021 जीता है। इस फोटो में फोटोग्राफर ने पिता-पुत्र के बीच के मधुर क्षणों को कैद किया है जिन्हें हर कोई देखना पसंद करेगा। सिएना इंटरनेशनल फोटो अवार्ड्स (एसआईपीए) 2021 में देश-दुनिया के बड़े से बड़े फोटोग्राफर हिस्सा लेते हैं। इस बार इस प्रतियोगिता को 12 श्रेणियों में विभाजित किया गया, जिसमें स्ट्रीट फोटोग्राफी, यात्राएं और रोमांच फोटोग्राफी, वास्तुकला, खेल, प्राकृतिक सुंदरता आदि की फोटोग्राफी को शामिल किया गया।

मेहमत असलानी की फोटो को मिला प्रथम पुरस्कार
तुर्की के फोटोग्राफर मेहमत असलानी की फोटो 'Hardship of Life' को साल की सर्वश्रेष्ठ फोटो चुना गया। इस फोटो को तुर्की के हटे प्रांत के रेहानली जिले में सीरिया की सीमा पर लिया गया था।

इस वजह से अपंग पैदा हुआ था बच्चा
फोटो में एक पैर वाला पिता बिना अंगों के पैदा हुए अपने बेटे को खिला रहा है। फोटो के बारे में बताया जा रहा है कि सीरिया में हुए युद्ध के दौरान जो गैस छोड़ी गई थी, उससे बीमार होने के बाद बच्चे की मां को जो दवाएं लेनी पड़ीं, उसके कारण बच्चा जन्म से ही बिना अंगों के पैदा हुआ। फोटो को लेकर जूरी के एक सदस्य कटोका हिदेको ने कहा कि पिता और उनके बेटे की खुशी भले ही वह एक पैर पर खड़े हों, यह बहुत अनिश्चित है। इस युद्ध के कारण एक बड़ी मानव क्षति हुई।

विजेता को मिला ये पुरस्कार
प्रतियोगिता में 163 देशों के फोटोग्राफरों ने हजारों एक से बढ़कर एक फोटोज भेजीं। प्रतियोगिता जीतने वाले फोटोग्राफर को 1,745 डॉलर मूल्य के फोटोग्राफी उपकरण, एक पैंजिया पुरस्कार, क्रिस्टल स्टैच्यू, और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।












Click it and Unblock the Notifications