भारत-इटली रिश्ते पर 'मेलोडी' टच! PM मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोलीं मेलोनी? सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़
G7 समिट के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) मिले, तो सिर्फ एक हैंडशेक नहीं हुआ- बल्कि भारत-इटली रिश्तों में फिर से एक गर्मजोशी दिखी। मेलोनी की मुस्कान और मोदी की आत्मीयता ने साफ कर दिया कि 'मेलोडी' का मैजिक अब सिर्फ सोशल मीडिया का ट्रेंड नहीं, बल्कि दोनों देशों की दोस्ती का नया चेहरा है।
PM मोदी और मेलोनी की कनाडा के कनानास्किस में G7 समिट के दौरान मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की बात दोहराई।

पीएम मोदी ने मेलोनी के एक पोस्ट को कोट करते हुए कहा कि, आपसे पूरी तरह सहमत हूं, भारत की इटली के साथ मित्रता और मजबूत होती जाएगी, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा!' वहीं मेलोनी ने लिखा कि, 'इटली और भारत अच्छे दोस्त हैं और यह रिश्ता खास है।'
'मेलोडी' की तस्वीरें फिर छाईं सोशल मीडिया पर
इटली की प्रधानमंत्री ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों नेता बातचीत के बीच हाथ मिला रहे हैं। इससे पहले COP28 समिट में भी मेलोनी ने मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसका कैप्शन था- 'Good friends at COP28, ये साफ इशारा है कि दोनों नेताओं के बीच निजी तालमेल भी बेहद मजबूत है।
मोदी और मेलोनी की तस्वीर पर अब यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी है। एक यूजर ने दोनों की तस्वीर को पोस्ट करते हुए पूछा, 'वह क्या कह रही हैं, मोदी जी?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भारत और इटली की दोस्ती अमर रहे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जॉर्जिया मेलोनी, प्रधानमंत्री मोदी से पूछ रही हैं कि- 'ऑपरेशन सिंदूर' आपका आईडिया था मोदी जी।' एक अन्य ने लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी- भारत-इटली संबंधों को मजबूती प्रदान करना।'
डिप्लोमैसी के मोर्चे पर नई दिशा की उम्मीद
भारत और इटली के रिश्तों में हाल के वर्षों में खासकर ऊर्जा, इंडस्ट्री और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। इस मुलाकात के जरिए इन क्षेत्रों में और तेजी से कदम बढ़ाए जाने की उम्मीद जताई गई।
कनाडा के साथ भी रिश्तों को पटरी पर लाने की पहल
G7 समिट के दौरान ही पीएम मोदी की मुलाकात कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से भी हुई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों देशों ने हाई कमिश्नर्स की बहाली पर सहमति जताई है, जो रिश्तों को स्थिरता देने की दिशा में एक अहम कदम है।
वर्तमान में भारत-इटली रिश्ते
2025 में भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंध (Bilateral Relations) पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हालिया मुलाकातों ने इस रिश्ते को एक मानवीय और रणनीतिक गहराई दी है।
व्यापार (Trade), रक्षा सहयोग (Defence Cooperation), हरित ऊर्जा (Green Energy) और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच समझौते हुए हैं। खास बात यह है कि 'मेलोदी' (Meloni+Modi) की दोस्ती अब केवल सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं रही, बल्कि यह भारत-इटली संबंधों की नई पहचान बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications