एलन मस्क की पुतिन को खुली चुनौती, कहा- आमने- सामने की करें लड़ाई, दांव पर रहेगा यूक्रेन

नई दिल्ली, 15 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine Conflict) थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन पर रूस की आर्मी के हमले लगातार जारी हैं। ऐसे में टेक अरब कारोबारी एलन मस्क ने रूस के राष्ट्रपति को चुनौती दी है। उन्होंने दो ट्वीट किए हैं। पहले में एलन ने कहा कि मैं व्लादिमीर पुतिन को आमने-सामने की लड़ाई के लिए चुनौती देता हूं। उन्होने अपनी चुनौती के बदले दांव पर यूक्रेन को लगाने की बात कही है। एलन मस्क का अलगा ट्वीट रूसी भाषा में किया गया। जिसमें रूसी राष्ट्रपति से कहा गया कि 'क्या आप लड़ाई के लिए तैयार हैं?'

Elon Musk

रूस की सेना का लगातार हमला झेल रहे यूक्रेन की सहायता के लिए इससे पहले भी एलन मस्‍क सामने आ चुके हैं। उन्होंने यूक्रेन की ओर से मांग किए जाने पर तत्‍काल यूक्रेन को इंटरनेट देना शुरू कर दिया था। वहीं अब टेक अरबपति का यह ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें एलन ने पुतिन को आमने सामने की लड़ाई की चुनौती है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एलन मस्क को युद्ध के बाद अपने देश में आमंत्रित करने की बात कही है।

एलन मस्क के ट्वीट पर यूजर ने क्या लिखा?
अब टेस्ला के संस्थापक व सीईओ ने यह ट्वीट कर एक बार फिर से यूक्रेन का समर्थन किया है। एलन के ट्वीट पर एक ट्वीटर यूजर ने कमेंट किया है। उसने लिखा है कि अगर ऐसा हुआ तो युद्ध केवल 10 सेकंड समाप्त हो जाएगी। यूजर की इस प्रतिक्रिया पर एलन मस्क ने भी सहमति व्यक्त की है।

यूक्रेन रूसी सैनिकों को ढेर करने का दावा
रूस के हमले (Russia Ukraine Conflict) से भले ही यूक्रेन तबाह होता दिख रहा हो लेकिन वहां के सैनिक भी जमकर मोर्चा ले रहे हैं। यूक्रेन की ओर से दावा किया जा रहा है कि अब तक रूस के कई सैनिकों को यूक्रेन में मार गिराया गया है। यूक्रेन के सशस्त्र बल के अधिकारियों ने दावा किया है कि अब तक रूस के 13,500 सैनिक उनके जवानों ने ढ़ेर कर दिए हैं। रूस के 4 हेलीकॉप्टर और एक लड़ाकू और एक अन्य विमान को नष्ट कर दिया गया है। अब तक उसने रूस के कुल 81 एयरक्राफ्ट और 95 हेलीकॉप्टर गिए जा चुके हैं। वहीं पिछले 20 दिनों से जारी युद्ध में यूक्रेन के अधिकतर शहरों में भारी तबाही मची है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रिहायशी इलाकों में हजारों नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं भारी संख्या में यूक्रेन के सैनिक भी मारे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+