ऑफिस में खाना खाने वाले से ज्यादा थे खाना पकाने वाले, एलन मस्क ने बताया, क्यों किया मुफ्त का लंच बंद

एलन मस्क ट्विटर की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट ऑफ वर्क ट्रांसफॉर्मेशन ट्रेसी हॉकिंस से कर्मचारियों के लंच पर भिड़ते नजर आए। ट्रेसी हॉकिंस एक सप्ताह पहले तक ट्विटर में फूड प्रोग्राम देखती थीं।

ट्विटर टेकओवर के बाद से एलन मस्क दुनिया भर में छाए हुए हैं। 27 अक्टूबर को ट्विटर खरीदने के बाद से मस्क अब तक कई चरणों में कंपनी के 10 हजार से भी अधिक कर्मचारियों को बाहर निकाल चुके हैं। उन्होंने अधिकांश कर्मचारियों को मिलने वाली वर्क फ्रॉम होम सुविधा बंद कर दी है और ऑफिस में मिलने वाली खाने-पीने की सुविधाओं को भी समाप्त कर दिया है। एलन मस्क इन फैसलों की कई लोग आलोचना कर रहे हैं। इसे लेकर एलन मस्क रविवार को ट्विटर की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट ऑफ वर्क ट्रांसफॉर्मेशन ट्रेसी हॉकिंस से जिरह करते दिखे।

ट्रेसी हॉकिंस ने दिया जवाब

ट्रेसी हॉकिंस ने दिया जवाब

ट्रेसी हॉकिंस महज एक सप्ताह पहले तक ट्विटर में फूड प्रोग्राम देखती थीं। नौकरी इस्तीफा देने के बाद अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ट्विटर ऑफिस में प्रत्येक स्टाफ को खाने की सुविधा थी। इसमें कंपनी को प्रति व्यक्ति 20 से 25 डॉलर का खर्च आता था, जिसे कंपनी खर्च करती थी। एक पल को यह लगता है कि कंपनी ये क्यों खर्च कर रही है मगर इससे कर्मचारी को लंच और मीटिंग्स के दौरान भी काम करते रहने का मौका मिलता था।

ट्रेसी ने मस्क के दावे को बताया झूठा

इससे साथ ही ट्रेसी हॉकिंस ने कहा कि एलन मस्क का यह दावा बिल्कुल झूठा है कि बीते एक साल में कोई भी ऑफिस नहीं आया और इस दौरान भी 400 डॉलर का लंच सर्व किया गया। ट्रेसी ने लिखा, 'यह सरासर झूठ है। मैंने इस प्रोग्राम का संचालन एक सप्ताह पहले तक किया था। मैंने इसलिए इस्तीफा दिया है क्योंकि मैं मस्क के लिए काम नहीं करना चाहती थी। हम ब्रेकफास्ट और लंच पर हर दिन एक व्यक्ति पर 20 से 25 डॉलर खर्च करते थे। इससे कर्मचारियों को लंच टाइम और मीटिंग्स के दौरान भी काम करने में सहूलियत होती थी। 20 से 50 फीसदी तक लोग ऑफिस में आते थे।'

एलन मस्क ने कहा, मेरे पास डेटा है

एलन मस्क ने कहा, मेरे पास डेटा है

ट्रेसी के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए मस्क ने लिखा है कि आपका दावा बिल्कुल ही गलत है। हकीकत ये है कि ट्विटर ने करीब 13 मिलियन डॉलर की रकम बीते एक साल में फूड सर्विस पर खर्च की है। यह खर्च सिर्फ और सिर्फ सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर में किया गया है। मस्क ने पूर्व कर्मचारी के दावे को गलत बताते हुए लिखा, 'ट्विटर के ऑफिस आने वाले लोगों की संख्या 25 पर्सेंट तक ही थी, यह 40 फीसदी नहीं रही है, कई बार तो यह 10 फीसदी ही रही। एलन मस्क ने कहा कि कई बार तो ऐसा होता था कि ऑफिस में खाने वाले कम और खाना बनाने वाले ज्यादा लोग होते थे। कई बार तो वे डिनर भी सर्व नहीं कर पाते थे क्योंकि बिल्डिंग में कोई होता ही नहीं था।'

एलन मस्क ने कहा, हर आदमी पर खर्च हुए 400 डॉलर

एलन मस्क ने कहा, हर आदमी पर खर्च हुए 400 डॉलर

इससे पहले एलन मस्क ने बयान देकर सनसनी मचा दी थी, कि ट्विटर को पिछले एक साल में प्रति कर्मचारी हर दिन 400 डॉलर खाने पर खर्च करना पड़ा है। पिछले हफ्ते, मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों के लिए घर से काम करना अनिवार्य कर दिया है, उन्होंने कहा कि जो टेस्ला और स्पेसएक्स में काम करने रस्म है, वहीं रस्म ट्विटर में भी निभाई जाएगी। खैर, मस्क के खिलाफ बोलने वाले हॉकिन्स एकमात्र पूर्व ट्विटर कर्मचारी नहीं हैं। हाल ही में, ट्विटर के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+