बांग्लादेश में एलन मस्क की स्टारलिंक की एंट्री, लॉन्च हुआ स्टारलिंक इंटरनेट, 300 Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा
Elon Musk Starlink: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्वामित्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक ने अब आधिकारिक रूप से बांग्लादेश में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक फैज़ अहमद ने मंगलवार (20 मई) को इसकी जानकारी दी।
फेसबुक पर साझा एक बयान में अहमद ने लिखा, 'स्टारलिंक ने आधिकारिक रूप से बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया है। उन्होंने मुझे कल दोपहर फोन पर जानकारी दी और आज सुबह अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर इसकी पुष्टि की है।

दो तरह के इंटरनेट पैकेज
अहमद ने बताया कि स्टारलिंक ने बांग्लादेश में दो पैकेज लॉन्च किए हैं - Starlink Residence और Residence Lite
Starlink Residence
मासिक शुल्क: 6,000 टका (लगभग 47 अमेरिकी डॉलर)
Residence Lite
मासिक शुल्क: 4,200 टका (लगभग 33 अमेरिकी डॉलर)
इसके अलावा सेटअप उपकरण का एक बार का शुल्क 47,000 टका (लगभग 372 अमेरिकी डॉलर) होगा।
300 Mbps तक की हाई-स्पीड और अनलिमिटेड डेटा
फैज़ अहमद ने कहा, इस सेवा में कोई डेटा या स्पीड लिमिट नहीं है। यूजर्स को 300 Mbps तक की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। बांग्लादेश के ग्राहक आज से ऑर्डर कर सकते हैं। इससे सर (मुख्य सलाहकार) की 90 दिनों में सेवा शुरू करने की अपेक्षा पूरी हो गई है।
ये भी पढ़ें रूस के हमलों के बीच Starlink पर निर्भर हुई यूक्रेन की सेना, जानिए वजह
ग्रामीण इलाकों में बड़ी राहत
उन्होंने यह भी बताया कि अप्रैल 9 को सफल ट्रायल के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने Starlink को सेवाएं देने की अनुमति दी थी। हालांकि यह सेवा महंगी है, लेकिन इससे प्रीमियम ग्राहकों के लिए एक टिकाऊ विकल्प उपलब्ध हुआ है जिससे वे हाई-क्वालिटी और हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं ले सकते हैं।
एलन मस्क को न्यौता और 90 दिनों का लक्ष्य
गौरतलब है कि फरवरी में बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने एलन मस्क को एक पत्र लिखकर 90 दिनों में Starlink सेवा शुरू करने का न्योता दिया था। मुख्य सलाहकार ने 19 फरवरी को एलन मस्क को एक पत्र में लिखा कि बांग्लादेश की यात्रा से वे यहां के युवाओं से मिल सकेंगे जो इस अत्याधुनिक तकनीक से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे।
ये भी पढ़ें Manipur Violence: मणिपुर की घटनाओं में क्यों आ रहा है Elon Musk के Starlink का नाम?












Click it and Unblock the Notifications